एक्सप्लोरर
The Great Indian Kapil Show के एक एपीसोड का इतना पैसा लेती थीं अर्चना पूरन सिंह, जितना कई स्टार एक साल में नहीं कमा पाते
The Great Indian Kapil Show: अर्चना पूरन सिंह ने छोटे से रोल से शुरुआत कर इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया. जानिए मेहनत से हर रोल को खास बनाने वाली एक्ट्रेस की नेटवर्थ कितनी है.
अर्चना पूरन सिंह टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों वह अपनी बेहतरीन जजिंग स्किल्स और दिलकश पर्सनैलिटी को लेकर खूब चर्चा में हैं. अर्चना का कॉमेडी सेंस और स्टाइल देखकर ये साफ झलकता है कि वह आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की स्टार हैं और किसी भी शो में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा देती हैं.
1/7

अर्चना पूरन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक 10-सेकंड के रोल से की थी, लेकिन आज वो 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज़ में काम करके एक सक्सेसफुल नाम बन चुकी हैं.
2/7

उनकी पॉपुलैरिटी टीवी पर “वाह, क्या सीन है” जैसे शोज़ से शुरू हुई, जिससे उनकी एंकरिंग का सफर शुरू हुआ.
3/7

इसके बाद उन्होंने ‘अनसेंसर्ड’, ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘जुनून’ और ‘अर्चना टॉकीज़’ जैसे हिट शोज़ किए और टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया. अर्चना को ‘ज़ी हॉरर शो’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए भी काफी सराहना मिली.
4/7

2007 में उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’ में बतौर जज बनकर अपनी पॉपुलैरिटी को और ऊंचाइयों तक पहुंचाया और कई सीज़न तक शो का हिस्सा बनी रहीं. 2019 में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ‘द कपिल शर्मा शो’ में जज बनकर अपनी पोजीशन को और भी मजबूत किया.
5/7

अर्चना हर एपिसोड के लिए 10 लाख चार्ज करती हैं. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीज़न फिलहाल शुरू नहीं हुआ है और इसमें सिद्धू भी नजर आएंगे.
6/7

अर्चना की ऐस्टीमेटेड नेटवर्थ करीब $31 मिलियन (लगभग ₹235 करोड़) है. उनके पास मुंबई में एक आलीशान बंगला है और वो कई लग्जरी कारों की भी मालकिन हैं.
7/7

अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने 1992 में एक्टर परमीत सेठी से शादी की, जिसे उन्होंने चार साल तक सीक्रेट रखा क्योंकि परमीत के परिवार को उनका एक्टिंग करियर पसंद नहीं था.
Published at : 09 Jun 2025 06:01 PM (IST)
और देखें























