हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनबैकलेस मैक्सी ड्रेस पहन बेटे के साथ मम्मी के घर पहुंचीं Malaika Arora, लुक के कारण फिर आई चर्चा में
बैकलेस मैक्सी ड्रेस पहन बेटे के साथ मम्मी के घर पहुंचीं Malaika Arora, लुक के कारण फिर आई चर्चा में
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 23 May 2021 07:16 PM (IST)
मलाइका अरोड़ा
1/6
मलाइका अरोड़ा घर से निकलती हैं और खबर बन जाती है क्योंकि मलाइका का अंदाज ही कुछ ऐसा है. आज भी मलाइका घर से निकलीं और पहुंचीं अपने मम्मी-पापा के घर पर और अब उनका लुक सुर्खियां बटोर रहा है.
2/6
मलाइका आज बांद्रा में ही बेटे अरहान खान के साथ अपनी मम्मी के घर के बाहर स्पॉट की गई. जहां उनका लुक एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
3/6
मलाइका आज डीप फ्रंट नेक और बैकलेस मैक्सी ड्रेस में स्पॉट हुईं, जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत तो लग ही रही थीं लेकिन साथ ही उनका बोल्ड अंदाज अब खबरों में छा गया है.
4/6
काफी समय के बाद मलाइका घर से बाहर बन-ठन कर निकली हैं. इससे पहले उन्हें मॉर्निंग वॉक पर रोजाना स्पॉट किया जाता रहा है.
5/6
हाल ही में मलाइका तब ज्यादा सुर्खियों में आ गईं जब अर्जुन कपूर ने उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. हाल फिलहाल में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने पहली बार मलाइका संग अपने रिश्ते पर कहा कि उनका एक अतीत होता है और वो रिश्ते में एक दायरा बनाकर ही रखते हैं ताकि उनका करियर इससे इफेक्ट न हो.
6/6
वहीं दोनों की शादी की चर्चा भी अक्सर होती रहती है. जिसको लेकर अर्जुन से सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि फिलहाल वो दोनों शादी को लेकर नहीं सोच रहे हैं लेकिन जब ऐसा होगा तो वो छिपाएंगे नहीं.