हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनक्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ अपने रिश्ते को क्यों छुपा रही थीं गीता बसरा? दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद किया खुलासा
क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ अपने रिश्ते को क्यों छुपा रही थीं गीता बसरा? दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद किया खुलासा
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 21 Apr 2021 08:48 AM (IST)
क्रिकेटर हरभजन से की थी गीता बसरा ने शादी
1/7
एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. गीता ने फैन्स को इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी थी. गीता ने बताया कि दूसरी बार मां बनना उनके लिए बेहद खास लम्हा है और साथ ही उन्होंने बताया कि हरभजन के साथ उन्होंने अपना रिलेशनशिप प्राइवेट क्यों रखा था.
2/7
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में गीता ने बताया, 'वह समय काफी अलग था. किसी के साथ रिलेशनशिप में होना बड़ी बात होती थी. मुझे याद है उस दौरान एक बड़ी एक्ट्रेस ने शादी की थी तो उसे फिल्म छोड़नी पड़ी थी.'
3/7
गीता ने बताया, 'मूवी के प्रोड्यूसर्स सोचते थे कि शादी के बाद अब प्रेग्नेंसी. इसी तरह मुझे अपनी डेब्यू मूवी 'द ट्रेन' के बाद कई ऑफर्स मिले, लेकिन धीरे-धीरे कोई भी अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाया. मुझे ये साबित करने में बहुत समय लगा कि मैं शादी नहीं करने वाली हूं.'
4/7
गीता ने कहा, 'मुझे स्टारकिड ने फिल्म में रिप्लेस कर दिया था. मुझे कई अन्य लोगों ने भी रिप्लेस किया. आप यकीन मानोगे, उन चार फिल्मों में से दो फिल्में सुपरहिट हो गईं. मुझे और हरभजन को एक कॉफी शॉप के बाहर साथ देखा गया तो मैं ये साबित नहीं कर पाई थी कि हम दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं.'
5/7
बकौल गीता, 'पहली फिल्म के बाद हरभजन और मैं 10 महीने तक दोस्त और धीरे-धीरे हमारी दोस्ती रिलेशनशिप में बदलने लगी, लेकिन ये सब बहुत समय बाद होने लगा. मैं आज जहां हूं उससे खुश हूं और चूहों की दौड़ में नहीं हूं कम से कम.'
6/7
गीता ने बताया, 'मैंने अपनी बेटी को दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ ऐसे स्पेशल नहीं बताया है. बस इतना बताया है कि वह बड़ी बहन बनने वाली है. पहली प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे बहुत साहसी भावना थी कि मैं बेटे को जन्म दूंगी, लेकिन मैं बेटी चाहती थी क्योंकि बेटी और पिता के बीच गहन रिश्ता होता है.'
7/7
गीता बसरा ने कहा, 'मैं अपने परिवार को मिस कर रही थी और मैं रिलेशनशिप में आने पर ध्यान नहीं दे रही थी. क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले झिझक भी रही थी क्योंकि मैंने सुना था इनसे बहुत सारी लड़किया मिलती हैं और गर्लफ्रेंड्स होती हैं.'