एक्सप्लोरर

निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर पाखा हेगड़े ने बड़ा कंफेशन किया है, जिसके बाद आम्रपाली दुबे का मुंह खुला का खुला रह जाता है. चलिए बताते हैं पूरा मामला.

जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने के लिए मिलता है. कभी सेलेब्स आपस में भिड़ जाते हैं तो कभी वो एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हैं. लेकिन इस बार आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता है. शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े निरहुआ के साथ रिश्ते की बात को कबूलती हैं और बरसों पुराना राज खोलती हैं.

दरअसल, निरहुआ ने जब भोजपुरी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी तो उस समय स्क्रीन पर उनकी जोड़ी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के साथ खूब जमी थी. दोनों एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे थे. स्क्रीन पर केमिस्ट्री इस कदर हिट थी कि लोग पाखी को निरहुआ की पत्नी तक समझने लगे थे. दोनों के अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब रहने लगी थीं. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था. लेकिन अब पाखी ने अपने रिश्ते की बात कबूली और लोगों के होश उड़ा दिए. 

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'

पाखी हेगड़े ने खोला निरहुआ का बरसों पुराना राज

शो 'भोजपुरी बवाल' के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. इसमें शुभांकर मिश्रा होस्ट करते दिखते हैं और सामने टेबल पर रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े और आम्रपाली दुबे के साथ काजला राघवानी बैठी होती हैं. इस दौरान सवाल जवाब पाखी के साथ होता है. उनसे पूछा जाता है, 'आपकी और दिनेश जी की जोड़ी व्यवसायिक थी?' इस पर पाखी जवाब देती हैं, 'पर्सनल भी थी. ये दोस्ती से ज्यादा था.' इस पर आम्रपाली दुबे शॉक्ड होकर उनकी ओर से देखने लगती हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

पाखी से शादी करना चाहते थे निरहुआ?

आगे फिर से पाखी से पूछा जाता है, 'क्या उन्होंने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था?' आम्रपाली दुबे यहां पर फिर से शॉक्ड रहती हैं. पाखी चुप्पी साधे नजर आती हैं. शुभांकर कहते हैं, 'आपकी आंखें बहुत कुछ बयां कर रही हैं.' फिर पाखी ने 'हां' में जवाब दिया और आम्रपाली फिर से रिएक्शन देती हैं और इस बार उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है. वो पूछती हैं, 'सच में?'

यह भी पढ़ें: Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?

राज खुलने पर छूटा निरहुआ का पसीना

वहीं, फिर शो में होती है निरहुआ की एंट्री और शुभांकर मिश्रा उनसे पाखी वाला सवाल करते हैं और बताते हैं, 'आज उन्होंने आपके आने से पहले बताया कि आपने उन्हें शादी के लिए कहा था. एक जमाने में आप दोनों को प्यार था. आपको पाखी जी से प्यार हुआ था?' इस सवाल पर निरहुआ चुप दिखाई देते हैं और वो पानी पीते हुए नजर आते हैं. इस दौरान जो नजारा होता है वो देखने लायक होता है. हालांकि, एक्टर ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है. ऐसे में देखना होगा कि एपिसोड स्ट्रीम होने पर एक्टर क्या कहते हैं.

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget