बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर कश्मकश जारी है. यानी वह भारत आएंगे भी या नहीं इस पर कन्फ्यूजन बना हुआ है. राष्ट्रपति भवन ने जारी एक प्रेस रिलीज को वापस ले लिया है.

भारत दौरे पर आएंगे या नहीं, बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को लेकर संशय बना हुआ है. शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान के बाद शनिवार को होने वाले चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी को रद्द करने की घोषणा की गई थी, ताकि बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के औपचारिक स्वागत की पूरी रिहर्सल की जा सके. बाद में इश घोषणा को वापस ले लिया गया. इससे इस हाई प्रोफाइल दौरे की स्थिति को लेकर उलझन पैदा हो गई है.
अह इस घोषणा को वापस लेने से 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली और ढाका के बीच बने हुए तनाव को लेकर चर्चाएं बनी हुई है. यह तनाव राजनयिक स्तर पर बना है. इसके पीछे वजह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण है. बांग्लादेश लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है.
राष्ट्रपति ने अपनी नई प्रेस रिलीज में क्या कहा है?
राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 21 अगस्त 2026 को शनिवार को गार्ड बदलने की रस्म नहीं होगी. इस पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति को वापस ले लिया गया है.
बयान में आगे कहा है कि राष्ट्रपति भवन की तरफ से बांग्लादेश के पीएम के स्वागत की पूरी रिहर्सल के लिए साप्ताहिक समारोह को रद्द करने की घोषणा के एक घंटे बाद आया है.
इससे पहले जो बयान जारी किया गया था, उसमें बांग्लादेश के पीएम रहमान के औपचारिक स्वागत की पूरी रिहर्सल के चलते 22 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में होने वाली गार्ड एक्सचेंज सेरेमनी की रस्म नहीं होगी. इससे माना जा रहा था कि रहमान भारत दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन इस प्रेस रिलीज को एक घंटे बाद ही वापस ले लिया गया है.
बांग्लादेश लगातार कर रहा शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग
दरअसल, बांग्लादेश के पीएम का पूरा दौरा माकूल माहौल में होने की बात ढाका की तरफ से की जा रही है. यानी देखा जाए तो बांग्लादेश लगातार भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. हसीना फिलहाल भारत में रह रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक निजी मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होकर भाषण दिया था, जिसपर बांग्लादेश ने एतराज जताया लेकिन भारत ने इस पूरे मामले में कहा था कि भारत सरकार का इस कार्यक्रम से कोई लेना देना नहीं है. शेख हसीना ने इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बांग्लादेश लौटने की अपनी इच्छा जाहिर की थी.























