एक्सप्लोरर

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

तुर्किए के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक की ओर से बताया गया कि  सरकार ने इंटरपोल के माध्यम से नेतन्याहू और एक अन्य इजरायली अधिकारी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है.

तुर्किए ने गाजा के लिए जा रहे एक्टिविस्ट फ्लोटिला (जहाजों के काफिले) को रोकने के मामले में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. तुर्किए के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक की ओर से बताया गया कि  सरकार ने इंटरपोल के माध्यम से नेतन्याहू और एक अन्य इजरायली अधिकारी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है.

नेतन्याहू के खिलाफ वारंट

तुर्किए का आरोप है कि साल 2026 के मई महीने में गाजा की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे अंतरराष्ट्रीय फ्लोटिला को इजरायल ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में रोका था. इस्तांबुल की एक अदालत इस मामले में पीएम नेतन्याहू समेत कई इजरायली अधिकारियों के खिलाफ अनुपस्थिति में मुकदमा चला रही है. इन आरोपों में नरसंहार (Genocide), यातना, मानवता के खिलाफ अपराध, अवैध हिरासत और जहाजों के अपहरण जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

हालांकि, इजरायल की तरफ से इन आरोपों को खारिज कर दिया गया है. साथ ही, नेतन्याहू ने तुर्किए के प्रेसिडेंट रेचेप तैयप एर्दोआन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये कदम राजनीतिक उद्देश्य से उठाया गया है और इसका कोई कानूनी आधार नहीं है.

तुर्किए-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि इजरायल और तुर्किए के बीच काफी लंबे समय से तनाव है. इससे पहले साल 2010 में गाजा जा रहे एक प्रो-फिलिस्तीनी फ्लोटिला पर इजरायली कमांडो की कार्रवाई में 10 तुर्किए नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था. हाल के वर्षों में गाजा युद्ध और फिलिस्तीनी मुद्दे पर तुर्किए लगातार इजरायल की आलोचना करता रहा है, जबकि इजरायल इन आरोपों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताता रहा है.

ये भी पढ़ें: पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
ईरान पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ट्रंप, चेतावनी देते हुए कहा- 'एक रास्ता चुन लो'
ईरान पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ट्रंप, चेतावनी देते हुए कहा- 'एक रास्ता चुन लो'
स्मित माछर की बहादुरी का फैन हुआ अमेरिका, तारीफ करते हुए कहा- 'गर्व है'
स्मित माछर की बहादुरी का फैन हुआ अमेरिका, तारीफ करते हुए कहा- 'गर्व है'
'दुनिया के लिए हीरो...' नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को दिया स्वतंत्रता दिवस का न्योता
'दुनिया के लिए हीरो...' नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को दिया स्वतंत्रता दिवस का न्योता
Advertisement

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
टीवी-बंगाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की थी शादी
बंगाली सिनेमा से बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की शादी
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को लेकर संजय निरुपम ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को लेकर संजय निरुपम ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
5 लाख फॉलोअर्स पर पापा की खुशी देख रो पड़ी बेटी, वीडियो वायरल
5 लाख फॉलोअर्स पर पापा की खुशी देख रो पड़ी बेटी, वीडियो वायरल
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें
फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें
Embed widget