हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनBritney Spears ने बॉयफ्रेंड Sam Asghari संग की तीसरी शादी, पॉप सिंगर की फेयरीटेल वेडिंग की तस्वीरें आईं सामने
Britney Spears ने बॉयफ्रेंड Sam Asghari संग की तीसरी शादी, पॉप सिंगर की फेयरीटेल वेडिंग की तस्वीरें आईं सामने
Written By : ABP Live | Updated at : 11 Jun 2022 09:55 AM (IST)
Britney Spears
1/6
हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड सैम असगरी के संग सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. अब उन्होंने अपने इस फेयरीटेल वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.
2/6
जी हां ब्रिटनी स्पीयर्स ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसे देख ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि उनकी शादी किसी फेयरीटेल से बिल्कुल भी कम नहीं थी. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कितना सुंदर व्यू देखने को मिल रहा है, ऐसा तो सिर्फ परियों की कहानी में ही होता है.
3/6
ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे. हर कदम पर सैम को देखा गया है कि उन्होंने ब्रिटनी का खास ख्याल रखा है.
4/6
बता दें 2016 में स्लम्बर पार्टी के म्यूजिक वीडियो के सेट पर स्पीयर्स और असगरी की पहली मुलाकात हुई थी. उसके बाद इनके मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और प्यार हो गया.
5/6
सितंबर 2021 में ब्रिटनी और सैम ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का ऐलान किया था. हालांकि इस दौरान दोनों ने शादी की डेट की कोई घोषणा नहीं की थी.
6/6
इतना ही नहीं बल्कि ब्रिटनी ने साल 2022 अप्रैल में ये भी घोषणा की थी कि वो प्रेग्नेंट हैं, हालांकि एक महीने बाद ही पॉप सिंगर का मिसकैरिज हो गया.