एक्सप्लोरर
पोते इब्राहिम की फिल्म 'नादानियां' का दादी शर्मिला टैगोर ने दिया रिव्यू, बोलीं- बहुत ही बेकार है
Nadaaniyan: सैफ और अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी नादानियां के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर ली है. वहीं अब इब्राहिम की दादी यानी शर्मिला टैगौर ने पोते की फिल्म का रिव्यू शेयर किया है.
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान पहले ही बॉलीवुड में एंट्र कर चुकी हैं और अपनी अदाकारी का लोहा भी मनवा चुकी हैं. वहीं हाल ही में सैफ और अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी बॉलीवुड में नादानियां के साथ एंट्री की थी. इस फिल्म में वे खुशी कपूर के साथ नजर आए थे. हालांकि नादानियां बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई. वहीं शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने पोते इब्राहिम की पहली फिल्म कैसी लगी?
1/7

इब्राहिम अली खान अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म नादानियां में ख़ुशी कपूर के साथ नजर आए थे. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. शौना गौतम निर्देशित इस फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले थे और दर्शक इब्राहिन और खुशी की एक्टिंग से इम्प्रेस नहीं हो पाए थे.
2/7

यूट्यूब पर आनंदबाजार पत्रिका.कॉम पर पोते इब्राहिम की फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगौर ने कहा, "इब्राहिम की फिल्म अच्छी नहीं थी, लेकिन फिर भी वह बहुत हैंडसम लग रहे हैं,. उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है.”
3/7

शर्मिला टैगोर ने आगे कहा, “ ये बातें वाकई सबके सामने नहीं कही जानी चाहिए, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो फिल्म बहुत अच्छी नहीं है. आखिरकार, फिल्म अच्छी होनी ही चाहिए."
4/7

उन्होंने सारा के डेडीकेशन और क्षमता की तारीफ की. शर्मिला ने कहा, "सारा एक अच्छी अभिनेत्री हैं. वह बहुत मेहनत करती हैं और बहुत कुछ करने में सक्षम हैं. वह यह भी हासिल करेंगी."
5/7

वहीं दादी शर्मिला द्वारा नादानियां को खराब फिल्म बताए जाने पर पोते इब्राहिम ने भी रिएक्ट किया है. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में इब्राहिम अली खान ने कहा, "उन्होंने इसे देखा. जैसा कि हम पहले बात कर रहे थे कि अब यह पहले की तुलना में कितना कठिन है. मुझे यकीन है कि मेरे पिता के अपने विचार हैं कि उन्हें मेरी दादी का बच्चा होना कितना कठिन लगा. और मेरी दादी एक बड़ा नाम थीं. वह अपनी पहली कुछ फिल्मों में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. वह एक बहुत बड़ी सुपरस्टार थीं. तो मेरे पिता पर दबाव था. और मुझे लगता है कि मेरी दादी ने देखा था कि उनकी पहली कुछ फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही थी."
6/7

स्टार किड ने कहा, "तो यह कुछ ऐसा है जो वह पहले से ही जानती है. यह ऐसा है जैसे वह पहले से ही कुछ कर चुकी है. और मैंने अभी वास्तव में क्या किया है? हाँ, ठीक है. मेरे पास एक फिल्म है. लेकिन इसका क्या मतलब है? वह सोचती है कि मुझमे ये है और मुझे बस इतना ही जानना है."
7/7

इन सबके बीच बता दें कि शर्मिला टैगोर ने पुराटन के साथ बंगाली सिनेमा में शानदार वापसी की है, जो 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.शर्मिला की ये 14 सालों में पहली बंगाली फिल्म है.
Published at : 15 Apr 2025 03:05 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट
























