हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबॉलीवुडKiara Advani के लिए फैन ने पार कर दी थी सारी हदें, एक्ट्रेस ने बताया- 'मेरे घर के बाहर पसीने में लथपथ..'
Kiara Advani के लिए फैन ने पार कर दी थी सारी हदें, एक्ट्रेस ने बताया- 'मेरे घर के बाहर पसीने में लथपथ..'
Written By : ABP Live | Updated at : 04 Jul 2022 11:22 AM (IST)
कियारा आडवाणी
1/8
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी बॉक्स ऑफिस सक्सेस को काफी इंजॉय कर रही हैं. कियारा की बैक टू बैक दो फिल्में 'भूल भुलैया 2' और 'जुग जुग जीयो' दोनों ही हिट साबित हुई हैं.
2/8
हाल ही में कियारा ने एक घटना को याद करते हुए बताया कि किस तरह कई बार फैंस अपनी हदें पार कर जाते हैं.
3/8
उन्होंने एक घटना को याद करते हुए कहा कि एक बार उनका एक फैंस बिना किसी जानकारी के उनके घर पहुंच गया था.
4/8
एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना ने उन्हें काफी डरा दिया था. एक नए इंटरव्यू में कियारा ने खुलासा किया कि वह अपनी बिल्डिंग में एक ऊंची मंजिल पर रहती हैं और वह शख्स उनसे मिलने के लिए सारी सीढ़ियां चढ़ कर गया.
5/8
कियारा ने कहा कि वह व्यक्ति, जिसे 'बहुत पसीना आ रहा था' ने उनसे कहा कि वह उन्हें बताना चाहता है कि वह उसके लिए कितनी मायने रखती हैं. यहां बता दें कि कियारा मुंबई के महालक्ष्मी में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहती हैं.
6/8
कियारा ने कहा, "एक आदमी ने मेरे लिए अब तक का सबसे पागलपन भरा काम किया है? यह वास्तव में एक फैन था. मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं कौन सी मंजिल पर रहती हूं लेकिन मैं बहुत ऊंची मंजिल पर रहती हूं और वह मेरी इमारत की सभी सीढ़ियां चढ़ गया. मेरे पास आकर मुझसे मिलने के लिए. मुझे याद है जब वह आया था तो उसे बहुत पसीना आ रहा था. मैं ऐसी थी, 'क्या हुआ? क्या तुम ठीक हो? क्या तुम बैठना चाहते हो? क्या तुम्हें पानी चाहिए?'"
7/8
उन्होंने कहा, 'नहीं मैं सीढ़ियां चढ़ गया. मैं चाहता था कि आप यह जानें कि आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं. मैं ऐसा थी, 'लेकिन क्यों? आप बस लिफ्ट ले सकते थे.' मैं भी कुछ ऐसी थी, 'ठीक है, लेकिन अगली बार मेरे घर मत आना, यह थोड़ा डरावना भी है."
8/8
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा के पास विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' सहित कई परियोजनाएं हैं. राम चरण के साथ उनकी एक तेलुगु फिल्म भी पाइप लाइन में है.