एक्सप्लोरर
‘समंदर में नहा के नमकीन हो गई हो…’ मालदीव्स में करण जौहर ने कराया फोटोशूट, गाना सुन माथा पीट लेंगे
Karan Johar Photos: फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों घूमने के लिए गए हुए हैं. वो अपनी मालदीव ट्रिप्स की ढेर सारी फोटोज शेयर कर रहे हैं. इस बार उन्होंने समंदर के पास पोज देते हुए फोटोज शेयर की हैं.
करण जौहर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वो इन दिनों मालदीव्स गए हुए हैं. करण मालदीव में बहुत एंजॉय कर रहे हैं. वो आए दिन अपने लुक की फोटोज शेयर कर रहे हैं.
1/7

करण जौहर हमेशा कुछ ऐसे पोज देते हैं जिनकी वजह से लाइमलाइट में छा जाते हैं. इस बार उन्होंने ऐसी फोटोज शेयर की हैं जिसके बाद लोगों ने माथा पकड़ लिया है.
2/7

करण जौहर ने ग्रीन बाथरोब पहने हुए सनसेट की फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो समंदर के किनारे पोज दे रहे हैं.
3/7

करण ने ये फोटोज शेयर करते हुए गाना भी एड किया है. इस गाने का नाम समंदर में नहाकर है. ये गाना करण की फोटोज से खूब मैच कर रहा है.
4/7

करण पूल में भी खूब एंजॉय कर रहे हैं. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हां मैंने भी पोज किया है... पोज करना मेरी पसंदीदा चीज है... जब मैं प्लस साइज का बच्चा था तो मैं हमेशा मैगजीन के कवर पेज के लिए पोज देना इमेजिन करता था... जब आखिरकार ऐसा हुआ तो मुझे लगा कि यह मेरी निजी जीत है...
5/7

करण ने आगे लिखा-कोई क्या सोचता है यह पूरी तरह से उसका विशेषाधिकार है लेकिन खूबसूरत फैक्ट ये है कि मुझे स्टिल कैमरा पसंद है... घमंड जायज है.... साथ ही मेरे गाने की च्वाइस का भी आनंद लें!
6/7

करण की इन फोटोज पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये क्या सॉन्ग है भाई. वहीं दूसरे ने लिखा- अब नहीं देख पाऊंगा.
7/7

कुछ लोग करण के एफर्ट की तारीफ भी कर रहे हैं. एक ने लिखा- करण यू आर किलिंग इट. करण इन फोटोज के साथ सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं.
Published at : 24 Mar 2025 07:59 AM (IST)
और देखें























