हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनब्रेकअप के बाद Bipasha Basu ने John Abraham को पहचानने से कर दिया था इनकार, एक्टर ने कहा था- मैंने धोखा नहीं दिया
ब्रेकअप के बाद Bipasha Basu ने John Abraham को पहचानने से कर दिया था इनकार, एक्टर ने कहा था- मैंने धोखा नहीं दिया
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 19 Apr 2021 09:08 PM (IST)
जॉन अब्राहम, बिपाशा
1/5
बॉलीवुड स्टार्स जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु को एक समय बॉलीवुड का परफेक्ट कपल कहा जाता था. खबरों की मानें तो जॉन और बिपाशा पूरे नौ सालों तक सीरियस रिलेशन में रहे थे. हालांकि, इतने लंबे वक्त तक रिलेशन में रहने के बावजूद जॉन और बिपाशा का ब्रेकअप हो गया था. बात इस कदर बिगड़ गई थी कि जॉन और बिपाशा एक दूसरे का नाम तक सुनना पसंद नहीं करते थे.
2/5
कहते हैं जब मीडिया ने बिपाशा से जॉन और उनके रिश्ते के बारे में पूछना चाहा तो एक्ट्रेस ने पलटकर मीडिया से ही सवाल कर लिया था कि ‘कौन जॉन? मैं ऐसे किसी शख्स को नहीं जानती’.
3/5
कहते हैं कि कुछ यही हाल जॉन अब्राहम का था, जो पब्लिक इवेंट्स में खुलेआम बिपाशा को अवॉयड करने लगे थे. जॉन और बिपाशा के ब्रेकअप को लेकर दोनों ही स्टार्स के अपने-अपने तर्क थे.
4/5
कहा जाता है कि बिपाशा को शक था कि जॉन उन्हें धोखा दे रहे हैं. हालांकि जॉन ने साफ कहा था कि उन्होंने बिपाशा को धोखा नहीं दिया था. वहीं, कहा तो यहां तक जाता है कि नौ सालों के रिलेशन के बाद भी बिपाशा और जॉन शादी करने को लेकर असमंजस की स्थिति में थे.
5/5
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह भी दावा करती है कि जॉन और एक्टर सलमान खान में पटती नहीं थी. बावजूद इसके बिपाशा, सलमान के साथ फिल्में करना चाहती थीं. कहते हैं कि इस बात के चलते भी जॉन और बिपाशा में खूब झगड़ा हुआ था. बहरहाल, बिपाशा ने जहां टीवी स्टार करण सिंह ग्रोवर से 2016 में शादी कर ली थी. वहीं, जॉन और प्रिया रुंचाल भी साल 2014 में शादी कर चुके हैं.