पर्दे पर पहली बार दिखेगी इन बॉलीवुड सितारों की जोड़ी, इन फिल्मों में आएंगे नजर
Written By : ABP Live | Updated at : 21 Feb 2022 05:16 PM (IST)
बॉलीवुड स्टार्स
1/6
बॉलीवुड सितारों की कई ऐसी जोड़ियां हैं जो एक साथ फिल्मों में नजर आ चुकी है. हालांकि, इन सितारों को बार बार देख कर दर्शक ऊब जाते हैं. अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो यह खबर आपके लिए हैं, क्योंकि इस साल फिल्मों के दिवानों को एक से बढ़ कर एक सरप्राइज मिलने वाले है. अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन्हीं स्टार्स के बारे में बताएंगे जो पहली बार एक साथ पर्दे पर आने वाले हैं.
2/6
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) जल्द ही फिल्म 'पृथ्वीराज' में साथ में नजर आने वाले हैं.
3/6
दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन: जरा सोचिए, एक तरफ ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक (Hrithik Roshan) और दूसरी तरफ बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर कितना धमाल मचाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्म फाइटर में साथ नजर आने वाले हैं.
4/6
कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा में हैं. इसमे दोनों ही स्टार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.
5/6
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर: फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का दर्शकों को लंब समय से इंतजार है. इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगे.
6/6
रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज: जैकलीन और रणवीर फिल्म सर्कस (Circus) में साथ नजर आएंगे. हाल ही में एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है.