एक्सप्लोरर
कौन हैं IPS रवीना त्यागी, जिन्हें मिली बाराबंकी की जिम्मेदारी?
IPS अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया. इससे पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. रवीना त्यागी अपने सख्त कार्यशैली के के लिए जानी जाती है
उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इन तबादलों में 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इससे पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. रवीना त्यागी अपने सख्त कार्यशैली के साथ पुलिसकर्मियों और आम लोगों के प्रति संवेदनशील रवैये के लिए जानी जाती है. बाराबंकी की नई जिम्मेदारी से पहले उत्तर प्रदेश के कई जिलों और पुलिस विभाग की अलग-अलग जरूरी जिम्मेदारियां संभाल चुकी है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement



























