NIH रुड़की ने निकाली भर्ती, ये उम्मीदवार फटाफट कर लें अप्लाई
NIH Jobs 2023: एनआईएच रुड़की ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर 18 पद पर वैकेंसी निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Written By : ABP Live | Updated at : 13 Feb 2023 12:55 PM (IST)
एनआईएच में निकली 18 पद पर भर्ती.
1/6
NIH Recruitment 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी (NIH), रुड़की ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार संस्थान में कुल 18 पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nihroorkee.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सबमिट करने की लास्ट डेट 22 मार्च 2023 निर्धारित की गई है.
2/6
रिक्ति विवरण: ये भर्ती अभियान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी में कुल 18 वैज्ञानिक के अलग-अलग पद पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है.
3/6
पात्रताएं: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्य करने का अनुभव होना चाहिए. इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र पदानुसार 35 / 40/50 वर्ष तय की गई है.
4/6
ऐसे होगा चयन: इन पद पर उम्मीदवार के चयन के लिए लिखित परीक्षा / साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा.
5/6
आवेदन शुल्क: इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.
6/6
आवेदन की अंतिम तारीख: भर्ती के लिए उम्मीदवार 12 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड़ में आवेदन कर सकते हैं. जबकि आवेदक को 22 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट एवं जरूरी दस्तावेजों की प्रतियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एनआईएच, जल विज्ञान भवन, रुड़की (उत्तराखंड) के पते पर स्पीड / रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा.