हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबिजनेसnVIDIA Share Rally: इस अमेरिकी शेयर में आया तूफान, जानें कैसे उठा सकते हैं आप भी लाभ!
nVIDIA Share Rally: इस अमेरिकी शेयर में आया तूफान, जानें कैसे उठा सकते हैं आप भी लाभ!
How to buy nVIDIA Stocks?: अमेरिकी चिपमेकर एनविडिया के शेयरों में बीते एक साल के दौरान 225 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है...
Written By : एबीपी बिजनेस डेस्क | Updated at : 24 Feb 2024 02:27 PM (IST)
अमेरिकी चिप मैन्युफैक्चरर एनविडिया के शेयरों में तूफान आया हुआ है. जबरदस्त रैली के दम पर कंपनी ने कई बेमिसाल कई रिकॉर्ड बना दिया है.
1/8
हालिया रैली के दम पर एनविडिया का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया है. अकेले गुरुवार को एमकैप में 275 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
2/8
अभी एनविडिया का एक शेयर 788.17 डॉलर का है. भारतीय करेंसी में यह वैल्यू करीब 65,330 रुपये हो जाती है.
3/8
सिर्फ 2024 में इसका शेयर 40 पर्सेंट चढ़ चुका है, जबकि बीते 1 साल के दौरान भाव में 225 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.
4/8
अगर आप भी इस जबरदस्त रैली का फायदा उठाने के लिए एनविडिया के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास दो रास्ते हैं.
5/8
इसके लिए एक रास्ता डाइरेक्ट इन्वेस्टमेंट का है तो दूसरा रास्ता इनडाइरेक्ट इन्वेस्टमेंट के जरिए फायदा दिला सकता है.
6/8
डाइरेक्टली इन्वेस्ट करने के लिए आपको Charles Schwab, Interactive Brokers, Ameritrade जैसे फॉरेन ब्रोकर्स के पास अकाउंट खुलवाना होगा.
7/8
आप HDFC Securities, ICICI Securities और Kotak Securities जैसे घरेलू ब्रोकर्स के पास ओवरसीज ट्रेडिंग अकाउंट भी ओपन करा सकते हैं.
8/8
बसे आसान तरीका किसी ऐसे म्यूचुअल फंड में निवेश करना है, जिनका अमेरिकी शेयर बाजार खासकर एनविडिया में एक्सपोजर हो.