एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: इस साल 10 लाख से कम कीमत में लॉन्च हुई ये एसयूवी कारें, आपने किसे दी अपने घर में जगह?

2023 को अलविदा कहने का समय आ गया है, चलिए फ्लैशबैक में चलते हैं और देखते हैं कि इस साल देश में 10 लाख रुपये से कम कीमत में कौन-कौन सी कारें लॉन्च हुई हैं, देखिए पूरी लिस्ट.

टाटा पंच सीएनजी

1/7
टाटा नेक्सन एसयूवी को कंपनी ने हाल ही में बड़ा अपडेट दिया है. यह SUV कुल 38 वेरिएंट में उपलब्ध है. यह 1199cc और 1497cc इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक जैसे 2 ट्रांसमिशन ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसमें 382 लीटर का बूट स्पेस और 6 एयरबैग जैसे कॉन्फ़िगरेशन मिलते हैं. यह कार 6 कलर में उपलब्ध है. इसमें पेट्रोल के साथ 17.44 किमी प्रति लीटर और डीजल के साथ 24.08 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.10 लाख रुपये से शुरू होती है. 

2/7
हुंडई एक्सटर एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन के साथ आती है, यह इंजन 83PS की मैक्सिमम पॉवर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड iMT ट्रांसमिशन के विकल्प में उपलब्ध है. एक्स्टर फ़ैक्टरी-फिटेड सीएनजी पावरट्रेन के विकल्प में भी उपलब्ध है, जो केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है.

3/7
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स दो इंजन ऑप्शंस; एक 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और एक 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और सीएनजी में उपलब्ध है. 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन 5,500 आरपीएम पर 99 बीएचपी पॉवर और 2,000-4,500 आरपीएम पर 148 एनएम का टॉर्क, जबकि बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन 99bhp और 147Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.46 लाख रुपये से शुरू होती है.

4/7
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 102 bhp की पॉवर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. माइलेज बढ़ाने के लिए नई ब्रेज़ा में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है. हाल ही में मारुति ने ब्रेज़ा को सीएनजी पावरट्रेन के साथ भी लॉन्च किया है, जो केवल 5- स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.24 लाख रुपये है.

5/7
टाटा पंच, एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसमें दो इंजन ऑप्शंस; एक 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और एक 1.2-लीटर रेवोट्रॉन सीएनजी मिलते हैं. इसके पेट्रोल इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक के लिए क्रमशः 20.09 किमी/लीटर और 18.8 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है. जबकि सीएनजी इंजन के साथ 26.99 किमी/किलोग्राम का माइलेज मिलता है. इसके सीएनजी मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये से शुरू होती है.

6/7
निसान ने हाल ही में अपनी मैग्नाइट को अपडेट किया है. जिसमें एक 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (71PS/96Nm) और एक 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (99bhp/160Nm) का ऑप्शन मिलता है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि टर्बो इंजन के साथ सीवीटी का भी ऑप्शन मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है. 

7/7
सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो 108 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

ऑटो फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?

RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम

227 KM रेंज के साथ हैंड पेंटेंड डिजाइन, लॉन्च हुआ नया थ्री-व्हीलर

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज

सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश

अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली

Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?

Embed widget