हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीऑटोCNG Cars: सीएनजी ऑप्शन के साथ आने वाली इन गाड़ियों को देख कर, आपका दिल खुश हो जायेगा
CNG Cars: सीएनजी ऑप्शन के साथ आने वाली इन गाड़ियों को देख कर, आपका दिल खुश हो जायेगा
अगर आप एक कार/एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं, वो भी सीएनजी ऑप्शन के साथ. तो ये ऑप्शन आपके काम के हो सकते हैं.
Written By : एबीपी ऑटो डेस्क | Updated at : 05 Sep 2023 10:22 PM (IST)
सीएनजी कारें
1/5
इस लिस्ट में पहला नाम हुंडई एक्सटर का है. 1197cc इंजन के साथ आने वाली ये माइक्रो एसयूवी 27.1 किमी/किग्रा का माइलेज देने में सक्षम है. इस 5 सीटर कार को 6-10.10 लाख रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
2/5
दूसरे नंबर पर टाटा पंच है. इसमें 1199cc का इंजन मिलता है. कंपनी अपनी इस माइक्रो एसयूवी की बिक्री 6-10.10 रुपए एक्स-शोरूम कीमत पर करती है.
3/5
तीसरी एसयूवी मारुति सुजुकी ब्रेजा है, जिसमें 1462cc का इंजन मौजूद है और इसका माइलेज 25.51 किमी/किग्रा है. इस 5 सीटर कार को 8.29 लाख रुपए से 14.14 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
4/5
चौथी कार मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स है. इसमें 1197cc का इंजन मिलता है और इसका माइलेज 28.51 किमी/किग्रा है. इस कार को आप 7.46 लाख रुपये से लेकर 13.13 लाख रुपए एक्स-शोरूम की कीमत पर खरीद सकते हैं.
5/5
इस लिस्ट में पांचवा नाम एक एमपीवी का है, जिसमें 1462cc का इंजन मिलता है और इसका माइलेज 26.11 किमी/किग्रा है. इसे 8.64 लाख रुपए से 13.08 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर घर लाया जा सकता है.