एक्सप्लोरर
कार में जरूर इंस्टॉल करें ये डिवाइस, दुर्घटना और विवाद में संजीवनी की तरह आएगा काम
डैशबोर्ड कैमरा एक छोटा कैमरा डिवाइस होता है जो कार के डैशबोर्ड या फिर फ्रंट और रियर विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है. यह कैमरा ड्राइविंग के दौरान सड़क पर होने वाली एक्टिविटी को लगातार रिकॉर्ड करता है.
आज के समय में सड़कों पर गाड़ी चलाना पहले की तुलना में कई ज्यादा दिक्कत भरा हो गया है. ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के साथ ही दुर्घटनाएं, रोड रेज और विवादों के मामले भी लगातार सामने आते रहते हैं. कई बार दुर्घटना होने के बाद यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि गलती किसकी है. ऐसे मामलों में कार चालकों को कानूनी और बीमा से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब कई लोग अपनी कार में डैशबोर्ड कैमरा यानी डैशकैम लगवाने लगे हैं. यह छोटा सा कैमरा कार के डैशबोर्ड या विंडशील्ड पर लगाया जाता है और गाड़ी चलाने के दौरान सामने की सड़क की लगातार रिकॉर्डिंग करता है. जरूरत पड़ने पर इस रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. विदेश में ज्यादातर कारों में यह डिवाइस आम हो चुकी है, लेकिन भारत में अभी भी यह उतनी पॉपुलर नहीं है. हालांकि अब धीरे-धीरे लोग इसके फायदे को समझने लगे हैं.
1/6

आपको बता दें की डैशबोर्ड कैमरा एक छोटा कैमरा डिवाइस होता है जो कार के डैशबोर्ड या फिर फ्रंट और रियर विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है. यह कैमरा ड्राइविंग के दौरान सड़क पर होने वाली एक्टिविटी को लगातार रिकॉर्ड करता है. किसी दुर्घटना, विवाद या संदिग्ध घटना की स्थिति में यह रिकॉर्डिंग बाद में देखी जा सकती है और इसे सबूत के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
2/6

सड़क दुर्घटना की कंडीशन में डैशकैम का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मिल जाती है. इससे दुर्घटना के समय क्या हुआ इसकी साफ जानकारी मिलती है. ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस क्लेम की प्रक्रिया भी आसान हो जाती है और बीमा कंपनी के सामने सबूत मौजूद रहता है.
Published at : 11 Mar 2026 03:08 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement




























