एक्सप्लोरर

क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल

शहर के ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने की झंझट से पाएं आजादी. टाटा पंच से लेकर स्कोडा कायलाक और किआ सेल्टोस तक, देखें देश की बेस्ट ऑटोमैटिक एसयूवी की पूरी लिस्ट.

अगर आप शहर के ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की झंझट से बचना चाहते हैं और अगर आप भी अपने लिए एक ऐसी ऑटोमैटिक SUV ढूंढ रहे हैं जो चलाने में आसान हो और कम बजट में भी हो तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. आज जानतें हैं 15 लाख से कम में ऑटोमैटिक SUVs के नाम.

1/8
आपको बता दें कि, टाटा पंच इस लिस्ट में सबसे किफायती और वैल्यू फॉर मनी ऑटोमैटिक SUV है. इसका AMT गियरबॉक्स शहर के ट्रैफिक में बहुत ही स्मूथ रिस्पॉन्स देता है और पैर को पूरा आराम देता है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और कम दाम के कारण यह बजट खरीदारों के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है.

2/8
जबकि स्कोडा की नई सब-4 मीटर SUV कायलाक ने आते ही ऑटोमैटिक सेगमेंट में अपनी तगड़ी पकड़ बना ली है. इसमें 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है जो बिना किसी झटके के बहुत ही स्मूथ गियर शिफ्ट करता है. इसका पावरफुल टर्बो इंजन और जर्मन इंजीनियरिंग मिलकर ड्राइविंग का मज़ा दोगुना कर देते हैं.

3/8
वहीं, मारुति सुजुकी ब्रेजा अपने भरोशे और बेहतरीन माइलेज के लिए हमेशा लोगों की पहली पसंद रहती है. इसमें मिलने वाला 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है जिससे हाईवे पर ओवरटेकिंग काफी आसान हो जाती है. रिफाइंड इंजन और लो-मेंटेनेंस के साथ यह एक बेहद प्रैक्टिकल और पैसा वसूल SUV है.

4/8
इसके अलावा किआ सेल्टोस उन लोगों के लिए बनी है जिन्हें ऑटोमैटिक के साथ-साथ लग्जरी और स्टाइल का तड़का चाहिए. इसमें IVT, 6AT और 7-स्पीड DCT जैसे कई ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं. शहर के बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक से लेकर हाईवे की तेज ड्राइविंग तक, इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बेहद रिफाइंड और रिस्पॉन्सिव परफॉरमेंस देता है.

5/8
बता दें कि, टाटा नेक्सन में AMT और 7-स्पीड DCA दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल जाता है. इसका DCA गियरबॉक्स गियर शिफ्ट करते वक्त बहुत ही क्विक और स्मूथ रहता है. 5-स्टार सेफ्टी, एडवांस फीचर्स और बेहतरीन रोड प्रेजेंस इसे पैसा वसूल ऑटोमैटिक SUV की लिस्ट में शामिल करती है.

6/8
वहीं, हुंडई वेन्यू का 7-स्पीड DCT और स्मार्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शहरी ड्राइवरों के बीच काफी पॉपुलर है. इसका गियर शिफ्ट इतना सीमलेस होता है कि आपको पता भी नहीं चलता कि कार कब गियर बदल रही है. फीचर्स से भरपूर केबिन और स्मूथ ड्राइविंग डायनामिक्स इसे एक बेहतरीन फैमिली ऑटोमैटिक SUV बनाते हैं.

7/8
जबकि महिंद्रा XUV 3XO में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो इसके टर्बो इंजन के साथ गजब का तालमेल बिठाता है. अगर आपको हाईवे पर दमदार पिकअप और शहर में क्लच-फ्री ड्राइविंग का कॉम्बिनेशन चाहिए तो यह SUV परफॉरमेंस के मामले में आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी.

8/8
बता दें कि, ऑटोमैटिक कारें केवल लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन चुकी हैं. पंच की किफायती AMT से लेकर सेल्टोस और कायलाक के एडवांस्ड टॉर्क कनवर्टर और DCT तक हर बजट में बेहतरीन ऑप्शंस मौजूद हैं. अपनी जरूरत और जेब के हिसाब से सही गाड़ी चुनकर आप ट्रैफिक की थकान से हमेशा के लिए छुट्टी पा सकते हैं.

ऑटो फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CNG पंप पर फटा कार का सिलेंडर, बचने के लिए ये 3 बातें जानें

Maruti के Suppliers घटाएंगे प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह

Bullet-Classic का जलवा, Royal Enfield की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड

Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग में दिखी, जानिए खासियत
Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग में दिखी, जानिए खासियत
Advertisement

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'

अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम

तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल

'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म

समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'

यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'

'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ

यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये

Embed widget