एक्सप्लोरर
पानी और जमीन दोनों पर चल सकती हैं ये 5 खास गाड़ियां
जमीन और पानी दोनों पर चलने वाले पांच अनोखे वाहनों के बारे में जानें. WaterCar EV से लेकर Amphicar 770 तक, इनकी तकनीक और खासियतें हैं बेहद दिलचस्प
आमतौर पर कारें सड़क पर और नावें पानी में चलती हैं, लेकिन कुछ खास वाहन ऐसे भी हैं, जिन्हें जमीन और पानी दोनों पर चलने के लिए तैयार किया गया है. इन्हें Amphibious Vehicles यानी उभयचर वाहन कहा जाता है. इनकी खासियत यह है कि इनमें पहियों के साथ पानी में आगे बढ़ने के लिए अलग प्रोपल्शन सिस्टम या विशेष डिजाइन दिया जाता है. कुछ मॉडल कार और SUV जैसे दिखते हैं, जबकि कुछ ATV और लग्जरी बोट का मिश्रण हैं. दुनिया में WaterCar, Gibbs Amphibians और Iguana Yachts जैसी कंपनियां इस तरह के वाहनों की तकनीक पर काम कर चुकी हैं और कर रही हैं. आइए, ऐसी पांच खास मशीनों पर नजर डालते हैं
Advertisement
Advertisement
Advertisement



























