एक्सप्लोरर

'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी

खरगे के पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी करने के बाद बवाल मच गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खरगे पर निशाना साधा है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद से बवाल शुरू हो गया है. खरगे के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस को घेरा है. बीजेपी ने खरगे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा तक कर दी है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने पटना में जो कहा, वह अत्यंत निंदनीय है. इसकी जितनी कड़ी निंदा की जाए, कम है.

राजनीति की मर्यादा का भी अपमान है
उन्होंने आगे लिखा, यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री जी या उनके परिवार के लिए ऐसी भाषा सुनने को मिली हो. उनकी साधारण पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाया गया, उनकी पूजनीय माताजी के लिए भी अपशब्द कहे गए. अब वही भाषा पार्टी के सबसे बड़े नेता की ज़ुबान पर आ गई है. लोकतंत्र में विरोध का पूरा हक है. सरकार से सवाल पूछिए, उसके काम की आलोचना कीजिए लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश से चुने गए प्रधानमंत्री जी के स्वर्गीय पिता को बहस में घसीटना ठीक नहीं है. यह एक परिवार का ही नहीं, राजनीति की मर्यादा का भी अपमान है.

जब तर्क कम पड़ जाते हैं, तब भाषा बिगड़ने लगती है. कांग्रेस को इस पर सोचना चाहिए, और श्री खरगे जी को अपने शब्दों पर खेद जताना चाहिए। जनता सब देख रही है और अपना जवाब लोकतांत्रिक तरीके से जरूर देगी.

बीजेपी खरगे के बयान की कड़ी निंदा कर रही है. उनसे माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है. केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में खरगे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है.

क्या है मामला

कांग्रेस के कार्यक्रम में पीएम मोदी की आलोचना करते हुए खरगे भाषण दे रहे थे. इसी दौरान दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं. इस पर खरगे ने विवादित बयान दे दिया.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है. संपर्क करें- Mail Id- dikshac@abpnetwork.com, X-https://x.com/Diksha29chhabra

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget