एक्सप्लोरर
Surya Gochar 2023: 17 अगस्त को सूर्य के सिंह राशि पर प्रवेश में जानें तुला से मीन राशि का राशिफल
Surya Gochar 2023: सूर्य 17 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि प्रवेश करेंगे, सूर्य का ये राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, जानें तुला से मीन राशि वालों का राशिफल.
सूर्य गोचर 2023 तुला-मीन राशिफल
1/6

तुला राशि (Libra) सूर्य 11वें हाउस में स्वगृही होकर विराजित है. सूर्य की सातवीं दृष्टि 5वें हाउस पर है. विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है और विदेशी भूमि पर जाकर खूब मान सम्मान हासिल होगा. भाई बहनों को इस समय काल में किसी प्रोब्लम का सामना करना पड़ सकता है. आपको तीर्थाटन करने का मौका मिलेगा और किसी अच्छे तीर्थ स्थान पर जाकर मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. आपकी कार्यकुशलता मजबूत होगी तथा आप स्वयं के बल पर अपनी स्थिति को बेहतर बनाएँगे. पिताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और वे बीमार पड़ सकते हैं.
2/6

वृश्चिक राशि (Scorpio) सूर्य 10वे हाउस में स्वगृही होकर विराजित है. सूर्य की सातवीं दृष्टि चौथे हाउस पर है. व्यावसायिक पेशेवरों के लिये यह एक अनुकूल अवधि रहेगी. सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश पूरी होगी, प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को पदोन्नति और प्रशंसा मिलने की संभावना है. आपको अपने पिता का भी समर्थन प्राप्त होगा, अगर आपके पिता भी काम कर रहे हैं तो उन्हें अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी. आप भौतिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आपकी मानसिक शांति थोड़ी बाधित हो सकती है. सूर्य का गोचर आपके स्वास्थ्य में मजबूती लाएगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करेगा.
Published at : 15 Aug 2023 03:30 PM (IST)
और देखें

एपी सिंहएडवोकेट
Opinion

























