एक्सप्लोरर

'बर्बाद हो जाएगा अमेरिका...' US कोर्ट ने टैरिफ को बताया गलत तो ट्रंप को आया गुस्सा!

Donald Trump: यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को गलत करार दिया है. कोर्ट के कमेंट के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी जमकर आलोचना की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार अपने लगाए टैरिफ को सही ठहराते हुए कहा कि इससे देश और सेना की ताकत बढ़ेगी. यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट ने टैरिफ को अवैध करार दिया था, लेकिन इस मामले को लेकर ट्रंप ने कोर्ट के कमेंट की आलोचना की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि टैरिफ के बिना अमेरिका पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, ''अगर टैरिफ नहीं होता तो हम खरबों डॉलर इकट्ठा नहीं कर पाते, अगर ऐसा नहीं करते तो देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाता, सैन्य ताकत कमजोर हो जाती.'' ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद 25 प्रतिशत और बढ़ा दिया. इस तरह अमेरिका ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. ट्रंप ने अदालत की टिप्पणी की आलोचना की है और अपने निर्णय को सही ठहराया है.

यूएस की अदालत ने क्या कहा 

अदालत ने टैरिफ को अवैध करार देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के पास इतना व्यापक और अनिश्चित समय के लिए टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है. हालांकि यूएस कोर्ट ने टैरिफ को 14 अक्तूबर तक लागू रखने की अनुमति दी है. 

ट्रंप ने इससे पहले भी अदालत को गलत ठहराया था. उन्होंने कहा था, ''अदालत ने गलत तरीके से कहा है कि टैरिफ को हटा देना चाहिए, लेकिन वे जानते हैं कि जीत अमेरिका की ही होनी है. अगर टैरिफ हट गया तो देश में भारी संकट आ जाएगा.''

भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ की वजह से बढ़ी दूरी

भारत और अमेरिका के रिश्ते में दरार आ चुका है. डोनाल्ड ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने की वजह से दिक्कत है. उन्होंने इसको लेकर कई बार कमेंट भी किया था, लेकिन भारत मजबूती के साथ खड़ा है. ट्रंप ने इसी वजह से भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget