एक्सप्लोरर

US-China Relations: क्या जो बाइडेन जल्द करने वाले हैं शी जिनपिंग से बात? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया जवाब

US-China Relations: अमेरिका और चीन के संबंध पिछले कुछ समय से ताइवान के मुद्दे को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं. दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर मतभेद शांगरी-ला संवाद रक्षा सम्मेलन में खुलकर सामने आ गए थे.

US-China Relations:  अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) जो बाइडेन (Joe Biden) ने बुधवार (20 जुलाई) को कहा कि वह जल्द ही चीनी राष्ट्रपति (Chinese President) शी जिनपिंग (Xi Jinping) के साथ बात करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अगले 10 दिनों के भीतर राष्ट्रपति शी से बात करूंगा.” बाइडेन ने वाशिंगटन (Washington) में यह बात पत्रकारों से तब कही जब वह  मैसाचुसेट्स की जलवायु से संबंधित यात्रा से लौटे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे महत्वपूर्ण क्षण में आई है जब दोनों देशों के बीच ताइवान (Taiwan) के मुद्दे को लेकर तनाव है.

बाइडेन ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (House of Representatives) की स्पीकर (Speaker) नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) की अगले महीने ताइवान की यात्रा की योजना पर भी संदेह जताया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना (US Military) का मानना है कि योजना के मुताबिक पेलोसी के लिए ताइवान की यात्रा करना अच्छा विचार नहीं है.

चीनी राजदूत ने साधा अमेरिका पर निशाना 
इस बीच, यूएस (US) में चीनी राजदूत (Ambassador) किन गैंग (Qin Gang) ने आरोप लगाया कि अमेरिका ताइवान के समर्थन के माध्यम से "वन चाइना" नीति को कमजोर कर रहा है. किन ने एस्पेन सिक्योरिटी फोरम (Aspen Security Forum) में कहा बुधवार को कोलोराडो (Colorado) में कहा, "हम संयुक्त राज्य अमेरिका से व्यवहार में अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने और ‘वन चाइना’ नीति को पूरी तरह से लागू करने का आग्रह करते हैं. केवल इस नीति के पालन के माध्यम से मुख्य भूमि चीन और ताइवान का एक लंबा और स्थायी शांतिपूर्ण पुनर्मिलन हो सकता है."

बता दें ताइवान का मुद्दा हाल के महीनों में अमेरिका-चीन संबंधों (US-China Relations) में सबसे प्रमुख रहा है. बीजिंग (Beijing) और वाशिंगटन (जो द्वीप की आत्मरक्षा का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है) के बीच तनाव और इस महीने की शुरुआत में उस समय उभरकर समाने आए थे जब उनके संबंधित रक्षा प्रमुख सिंगापुर (Singapore) में शांगरी-ला संवाद रक्षा सम्मेलन में मिले थे.

यह भी पढ़ें: 

UK PM Election: ब्रिटेन के PM बन सकते हैं ऋषि सुनक, इससे पहले 10 देशों का नेतृत्व कर चुके हैं भारतीय मूल के लोग

Sri Lanka Crisis: रानिल विक्रमसिंघे ने ली श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ, कर सकते हैं नए पीएम की नियुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget