एक्सप्लोरर

ताइवान भारतीय कामगारों को कर रहा आकर्षित, लेकर आया 2 नए वीजा कार्यक्रम, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Taiwan Visa Program : ताइवान की सरकार इन दो वीजा प्रोग्राम के जरिए देश में कुशल कामगारों के बढ़ती मांग को पूरा करने और देश के आर्थिक विकास का समर्थन देने के लिए अपने कार्यबल को बढ़ाना चाहता है.

Taiwan 2 New Visa Programs for Indians : ताइवान भारत के कामगारों को आकर्षित करने के लिए दो नए वीजा प्रोग्राम लेकर आया है. इसके जरिए ताइवान इंजीनियरिंग, तकनीक और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में खाली पदों को भरने के लिए कुशल भारतीय कर्मचारियों को ताइवान आने के लिए आकर्षित कर रहा है. ताइवान का पहला वीजा कार्यक्रम ‘एम्प्लॉयमेंट सीकिंग वीजा’ और दूसरा ‘ताइवान एम्प्लॉयमेंट गोल्ड कार्ड’ है. ताइवान की सरकार इन प्रोग्राम के जरिए देश में कुशल कामगारों के बढ़ती मांग को पूरा करने और देश के आर्थिक विकास का समर्थन देने के लिए अपने कार्यबल को बढ़ाना चाहता है.

इस बात की जानकारी भारत में ताइवान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 30 दिसंबर, 2024 को एक पोस्ट के माध्यम से दी है. इसमें बताया गया, “ताइवान टेक और इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में कुशल भारतीय कामगारों का स्वागत करता है. एम्प्लॉयमेंट सीकिंग वीजा के साथ भारतीय नागरिक जॉब के अवसरों का पता लगा सकते हैं, जबकि ताइवान एम्प्लॉयमेंट गोल्ड कार्ड पेशेवरों के लिए एक वीजा, वर्क परमिट और रेजिडेंस परमिट प्रदान करता है. भारतीय श्रमिक सहजता से ताइवान आ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए श्रम मंत्रालय ट्रायल रन आयोजित कर रहा है.”

इसमें आगे बताया गया कि नौकरी के अवसरों और वीजा के बारे में अधिक जानकारी के लिए ताइवान के ब्यूरो ऑफ कांसुलर अफेयर्स और द नेशनल डेवलपमेंट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइटों पर विजिट कर सकते हैं.

ताइवान के वीजा प्रोग्राम से भारतीयों को क्या होगा फायदा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान का नया एम्प्लॉयमेंट सीकिंग वीजा कार्यकम भारतीय नागरिकों को ताइवान में प्रवेश करने और उनकी विशेषज्ञता वाले क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशने की अनुमति देता है. इस वीजा कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद स्थानीय जॉब मार्केट का पता लगा सकते हैं. यह ताइवान में अपने करियर की संभावना तलाशने वाले लोगों के लिए आकर्षक विकल्प है.

वहीं, ताइवान के दूसरे वीजा कार्यक्रम ताइवान एम्प्लॉयमेंट गोल्ड कार्ड हाई एफिशिएंट कामगारों को बेहतर पैकेज उपलब्ध कराता है. गोल्ड कार्ड को हाई एफिशिएंट लोगों के लिए वीजा, वर्क परमिट और रेजिडेंस परमिट को आसानी से बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. यह 3 साल की वैधता के साथ लॉन्ग-टर्म फ्लेक्सिबिलिटी भी देता है. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्ड कार्ड विशेष रूप से उन लोगों के लिए आकर्षक है जो ताइवान में बसना चाहते हैं और इसके आर्थिक विकास में योगदान देना चाहते हैं.

यह भी पढ़ेंः नए साल पर ड्रैगन की बड़ी धमकी, जिनपिंग बोले- ताइवान-चीन एक है, मिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget