एक्सप्लोरर

नए साल पर ड्रैगन की बड़ी धमकी, जिनपिंग बोले- ताइवान-चीन एक है, मिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती

China-Taiwan: शी जिनपिंग ने अपने नववर्ष संदेश में चीन के आर्थिक और कूटनीतिक एजेंडे को स्पष्ट करते हुए ताइवान को दोबारा शामिल करने और वैश्विक स्थिरता में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई.

China-Taiwan Conflict: जहां दुनिया भर में नए साल के जश्न में सब यही दुआ कर रहे हैं कि हर तरफ शांति हो तो वहीं इससे अलद चीन साल 2024 की तरह 2025 में भी धमकी देने से बाज नहीं आ रहा है. चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नव वर्ष पर दिये गए अपने संदेश में ताइवान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा है कि ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर रहने वाले हम चीनी एक ही परिवार के हैं. कोई भी हमारे बीच नातेदारी के बंधन को कभी भी खत्म नहीं कर सकता है.

चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का अभिन्न हिस्सा मानता है और 'एक चीन' नीति को आगे बढ़ाते हुए इसे अपनी राजनयिक प्राथमिकताओं में शामिल करता है. शी चिनफिंग ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान ताइवान को चीन के साथ दोबारा शामिल करने को प्राथमिकता दी है. इसे वह अपनी प्रमुख सैन्य और राजनयिक रणनीति का हिस्सा मानते हैं.

विदेश नीति और वैश्विक योगदान
अपने संबोधन में शी ने कहा कि चीन वैश्विक शासन सुधार को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है और विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने 'ग्लोबल साउथ' के देशों के साथ सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने की बात कही. शी ने कहा, "परिवर्तन और अशांति से भरी दुनिया में, चीन एक जिम्मेदार देश के रूप में वैश्विक मुद्दों का समाधान खोजने में योगदान दे रहा है."

आर्थिक चिंताओं के बीच जनता को भरोसा
नव साल के संदेश में शी का एक अन्य मुख्य उद्देश्य जनता को अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त करना था. कोविड-19 महामारी के बाद चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखी गई, जिसमें रियल एस्टेट क्षेत्र का धराशायी होना और व्यापक बेरोजगारी प्रमुख कारण रहे. शी ने कहा कि 2024 में चीन का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 130 ट्रिलियन युआन (लगभग 18.08 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) तक पहुंचने की उम्मीद है. साथ ही, अनाज उत्पादन 70 करोड़ टन से अधिक हो चुका है. उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात बढ़ाने की भी बात कही, हालांकि अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए आयात शुल्क इसमें बाधा बन रहे हैं.

ट्रंप की वापसी: चीन के लिए चुनौती
राष्ट्रपति शी के सामने डोनाल्ड ट्रंप की वापसी सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है. ट्रंप ने पहले कार्यकाल में चीन पर 380 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का आयात शुल्क लगाया था और चीन पर अमेरिका को धोखा देने का आरोप लगाया था. अपने हालिया चुनाव अभियान में ट्रंप ने चीनी आयात पर 60 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की धमकी दी थी. उन्होंने चीन की तकनीकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने और कोविड-19 महामारी के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराने जैसे मुद्दों को भी जोर-शोर से उठाया.

ये भी पढ़ें:हर सेकंड लगभग 4.2 जन्म और 2 मौतें, नए साल पर आबादी को लेकर जो आंकड़े आए वो डराने वाले क्यों, पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget