एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: क्या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर होगा रूस? अमेरिका ने दिया ये बड़ा बयान

रूस को एक दिन पहले UNHRC से निलंबित कर दिया गया था. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि हम जानते हैं कि कुछ सदस्य अनुपस्थित रहे और उत्तर कोरिया सहित केवल 24 देशों ने रूस के पक्ष में मतदान किया.

यूक्रेन पर हमले के बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस के निलंबन के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि उसे रूस को सुरक्षा परिषद से हटाए जाने की उम्मीद नहीं है जहां वह वीटो अधिकार प्राप्त स्थायी सदस्य है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे पता है कि इस बारे में ऐसा सवाल पूछा गया है कि क्या रूस को (सुरक्षा परिषद की) स्थायी सदस्यता से बाहर कर दिया जाना चाहिए. हमें ऐसा होने की उम्मीद नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जाहिर है, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से रूस को निलंबित करने के लिए कल जो कदम उठाया गया, वह वैश्विक प्रतिक्रिया और यूक्रेन की धरती पर होने वाले अत्याचारों पर दहशत का संकेत है. लेकिन इससे आगे सुधारों को लेकर मैं और कुछ नहीं कह सकती हूं.’’

रूस को एक दिन पहले यूएनएचआरसी से निलंबित कर दिया गया था. साकी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि कुछ सदस्य अनुपस्थित रहे और उत्तर कोरिया सहित केवल 24 देशों ने रूस के पक्ष में मतदान किया. फिर भी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हमारी इच्छा के अनुसार रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से निलंबित कर दिया गया.’’

साकी ने कहा, ‘‘यह सबसे गंभीर कार्रवाई है. इतिहास में इसे पहले केवल एक बार लागू किया गया है. इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब किसी देश को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर किया गया है.’’ उन्होंने कहा कि इससे पहले लीबिया को यूएनएचआरसी से निलंबित किया गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘इसका यह भी अर्थ है कि निलंबित किए जाने के बाद रूस मानवाधिकार परिषद के बाद के सत्रों के दौरान भविष्य की कार्रवाइयों के खिलाफ मतदान करने में सक्षम नहीं होगा और इसलिए यह महत्वपूर्ण है, इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार हो रहा है और यह रूस के अत्याचारों के जवाब में वैश्विक आक्रोश की बात करता है.’’

साकी के अनुसार, अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का रूसी अर्थव्यवस्था पर जबरदस्त प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हम लगभग 15 प्रतिशत की मुद्रास्फीति दर देख रहे हैं, रूसी अर्थव्यवस्था में 15 प्रतिशत के संकुचन का अनुमान है. निजी क्षेत्र की छह सौ कंपनियां रूस छोड़ चुकी हैं. हम जानते हैं कि इसका असर दुनिया पर पड़ रहा है. यह किसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश पर इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध है. यहां तीसरा उद्देश्य, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए युद्ध के लिए धन जुटाना दुष्कर बनाना है.’’

Covid 19 Vaccine Price: सस्ती हो गई कोरोना की वैक्सीन, जानें अब कितनी है कोवैक्सीन और कोविशील्ड की कीमत

संसद शुरू हुई तो भारत के खिलाफ उगला जहर, अमेरिका को भी कोसा, बहुत कुछ बोले इमरान खान के विदेश मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget