एक्सप्लोरर

Covid 19 Vaccine Price: सस्ती हो गई कोरोना की वैक्सीन, जानें अब कितनी है कोवैक्सीन और कोविशील्ड की कीमत

भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला का कहना है कि हमने निजी अस्पतालों के लिए कोवैक्सीन की कीमत 1200 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 अप्रैल से निजी टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक उपलब्ध कराए जाने का हाल ही में एलान किया गया है. मंत्रालय ने कहा 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे सभी लोग, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाये नौ महीने हो गये हैं वे एहतियाती खुराक के लिए पात्र होंगे. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की तरफ से वैक्सीन की कीमत घटाने को लेकर बड़े एलान किए गए हैं.

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद SII ने निजी अस्पतालों के लिए COVISHIELD वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये प्रति डोज करने का फैसला किया है. हम सभी 18+ के लिए प्रिकॉशन डोज शुरू करने के केंद्र के इस फैसले की एक बार फिर सराहना करते हैं.

इसके साथ ही भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला का कहना है कि हमने निजी अस्पतालों के लिए कोवैक्सीन की कीमत 1200 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘यह निर्णय किया गया है कि कोविड-19 की एहतियाती खुराक निजी टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केंद्रों में होगी.’’

इस घोषणा के बाद, टीका निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कहा था कि इसके कोविशील्ड टीके की एहतियाती खुराक की कीमत पात्र लोगों के लिए 600 रुपये प्रति डोज होगी, हालांकि एक बार फिर सीमर इंस्टीट्यूट ने कीमत और कम करने का फैसला किया है. वर्तमान में किसी व्यक्ति को कोविड के अलग-अलग टीकों की खुराक देने की देश में अनुमति नहीं है, जिसका मतलब है कि प्रिकॉशन डोज उसी वैक्सीन की होगी जिसकी पहली और दूसरी खुराक दी गई थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ कोरोना के ख़िलाफ लड़ाई अब और मज़बूत होगी. अब 18 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिक 10 अप्रैल से प्राइवेट सेंटर (निजी टीकाकरण केंद्र) में एहतियाती खुराक लगवा सकेंगे. जिन नागरिकों को टीके की दूसरी खुराक लगे 9 महीने हो चुके है वे इसके लिए पात्र होंगे.’’ एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने भी 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निजी टीकाकरण केंद्रों में एहतियाती खुराक लगाये जाने की अनुमति देने के सरकार के कदम का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-  अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पाक संसद में हाई वोल्टेज ड्रामा, चले जुबानी तीर, अब तक क्या-क्या हुआ?

ये भी पढ़ें- 'मुफ्त सुविधाओं की घोषणा करने वाली पार्टियों की मान्यता रद्द करने का अधिकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट से बोला चुनाव आयोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget