एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: अमेरिका समेत पश्चिमी देशों पर चीन का निशाना, कहा- यूक्रेन को हथियार देने से शांति नहीं आएगी

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को एक वर्ष पूरे हो गए, लेकिन दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं. इस बीच चीन ने आगाह करते हुए कहा है कि हथियार भेजने से शांति नहीं आएगी.

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को शुक्रवार (24 फरवरी) को एक वर्ष पूरे हो गए, लेकिन अब भी दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं. युद्ध के दौरान दोनों देशों को भारी जान और माल का नुकसान हुआ है. यूक्रेन को अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों से खूब सहयोग मिला. उधर चीन ने रूस का साथ दिया.

यूक्रेन संकट को लेकर बुलाए गए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के विशेष सत्र में चीन ने यूक्रेन की मदद करने वाले देशों पर निशाना साधा. इसके साथ ही परमाणु युद्ध को लेकर आगाह किया. चीन ने कहा कि हथियार भेजने से शांति नहीं आएगी, इस बात के सबूत युद्ध में एक साल में मिले हैं. बता दें कि कुछ ही दिनों पहले संयुक्त राज्य अमेरिका और नाटो ने रूस को सैन्य समर्थन देने के खिलाफ बीजिंग को चेतावनी दी थी.

परमाणु युद्ध नहीं लड़ा जा सकता: चीन

इस दौरान चीन ने कहा कि यूक्रेन संकट अभी भी बढ़ रहा है. हम इससे बहुत चिंतित हैं. सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, परमाणु युद्ध नहीं लड़ा जा सकता.

चीन ने इन आरोपों को किया खारिज

बताते चले की रूस के आक्रमण के बाद से पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को अरबों डॉलर के हथियार मुहैया कराए हैं. साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका और नाटो ने पिछले हफ्ते चीन पर रूस को हथियारों की आपूर्ति करने पर विचार करने का आरोप लगाया था और बीजिंग को इस तरह के कदम के खिलाफ चेतावनी दी. हालांकि चीन ने आरोपों को खारिज किया है.

यूएन में चीन के उप राजदूत दाई बिंग ने पश्चिम देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूक्रेन को हथियार भेजने से शांति नहीं आएगी. यह आग में घी डालने जैसा है और इससे केवल तनाव बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि संघर्ष को लंबा खींचने से आम लोगों को और भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की पहल करनी चाहिए. हम एक बार फिर दोहराते हैं कि कूटनीति और बातचीत से ही संकट का समाधान किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: China: चीनी स्टूडेंट्स ने बनाया कमाल का कोट, पहनते ही 'गायब' हो जाता है इंसान!, सरकार के भी उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget