एक्सप्लोरर

LAC विवाद का हो स्थायी समाधान, राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से किया आह्वान

राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षामंत्री को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले और पाकिस्तान में आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट करने के उद्देश्य से भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी जानकारी दी.

Rajnath Singh in China: गलवान घाटी की झड़प (जून 2020) के बाद पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन्ग जून से मुलाकात की है. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन (25-26 जून) से इतर, चीन के चिंगदाओ में राजनाथ सिंह ने एडमिरल जून से मुलाकात कर वास्तविक निंयत्रण रेखा (LAC) के स्थायी समाधान पर जोर दिया.

शुक्रवार (27 जून) को भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से एक जारी किया गया है. बयान के मुताबिक, दोनों देशों के मंत्रियों ने भारत-चीन सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता पर गहन विचार-विमर्श किया.

राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षामंत्री को 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किए गए जघन्य आतंकवादी हमले और पाकिस्तान में आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट करने के उद्देश्य से भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी जानकारी दी.

भारत-चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा

चीनी रक्षा मंत्री से वार्ता के दौरान राजनाथ सिंह ने सीमा प्रबंधन पर जोर देते हुए इस मुद्दे पर स्थापित तंत्र को फिर से सक्रिय करते हुए सीमा पर सीमांकन के स्थायी हल का समर्थन किया. दरअसल, भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी विवादित एलएसी (सीमा) है. पूर्वी लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश तक ये सीमा फैली हुई है. लेकिन, 1962 के युद्ध के बाद से ही ये सीमा विवादित है.

गलवान घाटी की झड़प के बाद राजनाथ सिंह की चीन यात्रा महत्वपूर्ण

साल 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी की विवादित गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच खूनी झड़प हुई थी. झड़प के बाद से ही एलएसी पर तनाव बढ़ गया था और दोनों देशों ने अपने-अपने 50 हजार सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में तैनात कर दिया था.

मिलिट्री कमांडर्स की लंबी दौर की बातचीत, डिप्लोमेसी और राजनीतिक स्तर पर पहल के बाद आखिरकार अक्टूबर, 2024 में भारत और चीन ने डिसएंगेजमेंट करार करते हुए विवाद खत्म करने का फैसला लिया था. ऐसे में दोनों देशों के सैनिक विवादित इलाकों से पीछे हट गए हैं. ऐसे में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन दौरा और चीनी समकक्ष से वार्ता बेहद अहम मानी जा रही है.

रक्षा मंत्री की यात्रा पर NSA ने चीनी विदेश मंत्री से की थी मुलाकात

खास बात यह है कि राजनाथ सिंह के दौरे से ठीक पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भी चीन का दौरा किया था और उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाकात की थी.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राजनाथ ने चीनी रक्षा मंत्री जून के साथ एशिया और दुनिया में स्थिरता के लिए सहयोग बढ़ाने के लिए अच्छे पड़ोसी हालात बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया. रक्षामंत्री ने जमीनी स्तर पर कार्रवाई करके 2020 के सीमा गतिरोध के बाद उत्पन्न अविश्वास को दूर करने का भी आह्वान किया.

भारत और चीन के मंत्रियों ने विभिन्न स्तरों पर की बातचीत

दोनों मंत्रियों ने वर्तमान व्यवस्थाओं के माध्यम से सैनिकों की वापसी, तनाव कम करने, सीमा प्रबंधन और अंततः सीमांकन से संबंधित मुद्दों पर प्रगति हासिल करने के लिए विभिन्न स्तरों पर परामर्श जारी रखने पर सहमति व्यक्त की.

रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूर्ण होने की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर भी विचार व्यक्त किए. उन्होंने पांच वर्ष के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा के पुन: शुभारंभ होने की भी सराहना की. मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री को एक मधुबनी पेंटिग भी तोहफ में दी.

यह भी पढ़ेंः 'सॉरी.. सामान दुबई में छूट गया', स्पाइसजेट की बड़ी चूक से एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों ने जताया विरोध

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget