एक्सप्लोरर

'सॉरी.. सामान दुबई में छूट गया', स्पाइसजेट की बड़ी चूक से एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों ने जताया विरोध

स्पाइसजेट की दुबई से पुणे आने वाली फ्लाइट के सभी यात्रियों के सामान को एयरलाइन ने दुबई एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया. पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई.

Spicejet Airlines Pune Airport: एयर इंडिया हादसे का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि फिर एक और एयरलाइंस की तरफ से बड़ी चूक का मामला सामने आया है. स्पाइसजेट ने प्लेन में यात्रियों को तो बिठाया, लेकिन उनका सामान प्लेन में रखा ही नहीं. इस बात का पता यात्रियों को तब चला, जब पुणे एयरपोर्ट पर यात्री बैगेज बेल्ट के पास काफी देर तक अपने सामान का इंतजार करते नजर आए. परेशान यात्रियों ने जब जानकारी मांगी, तब जाकर उन्हें सच्चाई का पता चला.

क्या है पूरा माजरा?

दुबई से चलकर पुणे आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में गुरुवार (26 जून,2025) को उसके पैसेंजर परेशान दिखे. दरअसल, इस हवाई यात्रा के बाद वो अपने सामान को लेने बैगेज बेल्ट के पास पहुंचे. वहां उन्हें पता चला कि उनका सामान तो प्लेन में रखा ही नहीं गया यानि उनका सामान दुबई में ही छूट गया है. स्पाइसजेट की तरफ से यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी कारणों की वजह से उनके सामान को प्लेन में रखा ही नहीं गया था.

स्पाइसजेट ने बताई वजह

जब यात्रियों ने इसे लेकर विरोध जताया तो स्पाइसजेट की तरफ से जानकारी दी गई कि विमान में फ्यूल ज्यादा भर दिया गया था, जिसके कारण यात्रियों के सामान को प्लेन में नहीं रखा गया. इससे प्लेन पर भार क्षमता ज्यादा हो जाती. इसलिए सभी यात्रियों के सामान को दुबई में ही छोड़ दिया गया है. साथ ही स्पाइजेट की तरफ से यह भी बताया गया कि अगले विमान से सभी का सामान लाने की व्यवस्था की जा रही है.

यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

स्पाइसजेट की ओर से हुई इस गलती के कारण कई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी. कुछ यात्रियों के जरूरी सामान, जैसे- दवाइयां और जरूरी दस्तावेज बैग में रखे थे. पैसेंजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी कंपनी से इस तरह के भूल की गुंजाइश नहीं की जा सकती है. इससे यात्रियों का भरोसा कंपनी से उठ सकता है.

यह भी पढेंः नौसेना के टारगेट पर थे पाकिस्तान के कई ठिकाने, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और मच सकती थी तबाही, लेकिन भारत ने नहीं किया अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget