एक्सप्लोरर

लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट की तुर्की में इमरजेंसी लैंडिंग, 30 घंटे से फंसे हैं यात्री

London Mumbai Flight In Turkey: अंकारा में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय अधिकारी दियारबाकिर के अधिकारियों के संपर्क में हैं.

London To Mumbai Flight Emergency Landing: लंदन से मुंबई जाने वाली वर्जिन अटलांटिक की एक फ्लाइट को एक जरूरी मेडिकल केस और तकनीकी निरीक्षण की जरूरत की वजह से तुर्की के दियारबाकिर में डायवर्ट कर दिया गया. यात्री 30 घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे. इस बात की जानकारी एयरलाइन ने गुरुवार (03 अप्रैल, 2025) को एक बयान जारी करके दी.

वर्जिन अटलांटिक ने कहा कि वह यात्रियों को मुंबई ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था करने सहित सभी विकल्पों पर विचार कर रही है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दो अप्रैल को लंदन के हीथ्रो से मुंबई जाने वाली वीएस358 उड़ान को तात्कालिक चिकित्सीय स्थिति के कारण तुर्किये के दियारबाकिर हवाई अड्डे पर मोड़े जाने के बाद रद्द कर दिया गया क्योंकि हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान में तकनीकी समस्या आ गई.

यात्रियों की असुविधा पर एयरलाइन ने जताया खेद

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए एयरलाइन ने कहा कि उसके इंजीनियर विमान का गहन आकलन जारी रखे हुए हैं. कंपनी ने कहा, ‘‘हम वैकल्पिक विमान के संचालन सहित सभी विकल्पों पर सक्रियता से विचार कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्री यथाशीघ्र मुंबई पहुंच सकें.’’ सूत्रों के अनुसार, 250 से अधिक यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं.

एयरलाइन ने यह भी कहा कि यात्रियों को तुर्की में रात भर होटल में रहने और जलपान की सुविधा दी जा रही है. उसने कहा, "जैसे ही नए अपडेट उपलब्ध होंगे, हम सभी ग्राहकों को सूचित करेंगे."

फ्लाइट के पैसेंजर ने लगाया ये आरोप

हनुमान दास नाम के यात्री ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि वर्जिन अटलांटिक के सभी कर्मचारी एक होटल में चले गए और सभी को केवल एक टेक्स्ट संदेश देकर चले गए. दास ने कहा, "वर्जिन अटलांटिक विमान को लंदन से रवाना हुए 30 घंटे हो चुके हैं और हम भारतीय और ब्रिटिश नागरिकों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार से स्तब्ध हैं. मेरी पत्नी और बच्चों के पास तीन लोगों के बीच एक तकिया है और कंबल नहीं है. वे 300 लोगों के साथ एक सीमित स्थान पर बैठे हैं."

अंकारा स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय अधिकारी दियारबाकिर के अधिकारियों के संपर्क में हैं. यह पोस्ट एक यूजर के जवाब में लिखी गई थी, जिसने कहा था कि करीब 200 भारतीय यात्री वहां फंसे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: प्लेन में अचानक हो गया था छेद, 8 महीने की बच्ची समेत 4 लोग 15 हजार फीट की ऊंचाई से गिरे, आखिर हुआ क्या था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget