एक्सप्लोरर

'आतंकी पालती है पाकिस्तान की सेना, गलतफहमी में न रहें कि...', घर की घेराबंदी के बीच बोले इमरान खान

Imran Khan News: इमरान खान ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान एक बार फिर तबाही की तरफ बढ़ रहा है. साथ ही उन्होंने पीटीआई नेताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर भी सेना और सरकार पर हमला बोला है.

Pakistan Crisis: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मुसीबत में फंसे हुए हैं. सेना और सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. सेना ने तो उनको दो ऑप्शन दिए कि वो या तो वो देश छोड़कर चले जाएं या फिर जेल जाने को तैयार रहे.

ताजा घटनाक्रम में पीटीआई चीफ ने पाकिस्तानी सरकार और सेना पर हमला बोलते हुए कहा है, "वो इस गलतफहमी में न रहें कि मैं पीछे हट जाऊंगा." इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से ही पड़ोसी मुल्क में तनातनी का माहौल बना हुआ है.

पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने कहा, “आज जो हो रहा है वही 1971 में हुआ था. उस समय चुनाव जीतने के बाद जिसको पीएम बनना चाहिए था, उसके खिलाफ एक नेता ने साजिश की और खुद पीएम बन गया.”

उन्होंने पाकिस्तानी फौज पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सेना आतंकियों को कंट्रोल करती है, उन्हें पालती है. इसके साथ ही इमरान खान ने निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील भी की. उनका मानना है कि इसके अलावा कोई भी रास्ता पाकिस्तान की तबाही ला देगा.

‘मुझ पर आतंकी रखने का आरोप लगा रहे थे’

पंजाब सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “जब अवैध कार्यवाहक पंजाब सरकार ने घोषणा की कि मेरे घर में 40 आतंकवादी छिपे हुए हैं. क्या उन्हें उनका नाम नहीं लेना चाहिए था?"

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने का कारण यह था कि वे अपने साथ 30-40 लोगों को लाने की योजना बना रहे थे और फिर मुझ पर आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगा रहे थे, ठीक पिछली बार की तरह जब वे एक बख्तरबंद कार से मेरे घर में घुसे और फिर कलाश्निकोव और पेट्रोल बम लगाए.

‘गलफहमी न पालें’

उन्होंने कहा, “एक साल से एक पार्टी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वो पार्टी और मजबूत हो गई है और लोग जुड़ते जा रहे हैं. पकड़ कर लोगों को जेल में डाल रहे हैं. घर में घुस रहे हैं. कभी हुआ है पाकिस्तान में? औरतों के बाल पक़ड रहे हैं. घसीट रहे हैं. कौम आपको हमेशा याद रखेगी. ये कोई गलतफहमी में न रहे कि प्रेशर की वजह से पीछे हट जाउंगा. जिसके ऊपर 2 कातिलाना हमले हो चुके हैं वो पीछे नहीं हटेगा.”

‘जब भी जांच होगी सच सामने आएगा’

पीटीआई मुखिया ने कहा, “आज जो मेरे साथ खड़े हैं, उनको मैं क्या कौम भी याद रखेगी. 25 लोग शहीद हुए. सीधी गोलियां मारी गई और पता ही नहीं है कितने लोग शहीद हुए. 700 लोग घायल हुए, गोलियों से घायल हुए हैं जब भी इसकी जांच होगी. सब सामने आएगा. मुझे तो पता ही नहीं था कुछ. जेल से बाहर आया तो पता चला ये सब प्लान करके रखा गया था.”

इमरान ने की इंडिपेंडेंट कमीशन बनाने की मांग

उन्होंने कहा, “इंडिपेंडट कमीशन बनाया जाए. हम उनको सबूत देंगे कि कैसे प्लान करके लोगों को हमला कराया गया है फौजी जमात के ऊपर. ये जो सब कुछ हुआ है इस साजिश में ये चीज सामने आएगी कि प्लान बनाया गया कि तहरीक-ए-इंसाफ को फौज के सामने खड़ा किया जाए और फौज के जरिए पीटीआई को खत्म किया जाए.”

ये भी पढ़ें: Imran Khan Case: 'पाकिस्तान छोड़ विदेश चले जाएं या...', अब इमरान खान के पास हैं दो ही ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget