एक्सप्लोरर

Imran Khan Case: 'पाकिस्तान छोड़ विदेश चले जाएं या...', अब इमरान खान के पास हैं दो ही ऑप्शन

Pakistan Army On Imran Khan: पीटीआई चीफ इमरान खान इन दिनों मुसीबत में फंसे हुए हैं. पाकिस्तान की सेना और सरकार दोनों ही उनके पीछे पड़े हैं. उन पर आर्मी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हो चुका है.

Imran Khan Al Qadir Trust Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान इन दिनों मुश्किलों में फंसे हुए हैं. 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में जो हुआ उसका असर अब भी महसूस हो रहा है.

उस वक्त भले ही सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को बचा लिया लेकिन अब सेना और हुकूमत उनको बख्शनेके मूड में बिल्कुल नहीं है. इस वक्त हालात ये हैं कि इमरान खान को एक बार फिर गिरफ्तार करने के लिए उनके घर के बाहर फौज की टुकड़ी जमा हो चुकी है.

कल पंजाब की सरकार ने इमरान खान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और वो वक्त भी अब पूरा हो चुका है. इमरान पर आरोप है कि उनके घर में 30 से 40 आतंकी छिपे हुए हैं. सेना और हुकूमत उन लोगों को आतंकी बता रहे हैं,  जिन्होंने 9 मई को इमरान की गिरफ्तारी के बाद सेना के ठिकानों पर हमला किया था.

पाकिस्तानी सेना ने इमरान को दिए 2 ऑप्शन

9 मई की घटनाओं से सेना बेहद नाराज़ है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने साफ कर दिया है कि इमरान के पास अब दो ही ऑप्शन बचे हैं या तो वो दुबई या लंदन चले जाएं या फिर आर्मी एक्ट के तहत केस का सामना करें. मौजूदा हालातों के मुताबिक, इमरान विदेश जाने के लिए तैयार नहीं है. उन्हें अब आर्मी एक्ट के केस का सामना करना पड़ सकता है.

वो आर्मी एक्ट जिसके तहत 99% मामलों में सजा हो चुकी है. आखिर अब इमरान के पास क्या विकल्प बचा है?  क्या इमरान सेना के सामने सरेंडर करेंगे या फिर 9 मई की तरह एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट उनके बचाव में सामने आएगा ? 

इस पर पाकिस्तान के पत्रकारों का कहना है कि इमरान खान गलत बयानबाजी करते हैं और इसलिए मुसीबत में फंस जाते हैं. वहीं, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट (एआईएएफ) के चेयरमैन एम एस बिट्टा का कहना है कि जिस तरह का हाल बेनजीर भुट्टो का हुआ उसी तरह का हाल इमरान खान का भी होने वाला है.

पाकिस्तान में पहले भी हो चुके ऐसे मामले

पाकिस्तान में पूर्व पीएम का केस से बचने के लिए विदेश में चले जाने का ये कोई पहला मामला नहीं है. दिवंगत पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के दौर में तख्तापलट के बाद 1997 में एक डील के साथ पूर्व पीएम नवाज शरीफ सऊदी अरब चले गए. अब नवाज शरीफ के भाई की हुकूमत में पूर्व पीएम इमरान खान को केस से बचने के लिए पाकिस्तान छोड़ने का विकल्प दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Imran Khan: 'सुन लो दुनिया के रखवालो मुझको भी कुछ कहना है..' मुल्क छोड़ने की चेतावनी के बाद इमरान ने ये वीडियो शेयर कर PAK सेना को कोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget