एक्सप्लोरर

Covid-19: ब्रिटेन में कोरोना पाबंदियों के बीच बढ़ी शराब की खपत, जानिए वजह

UK News: ब्रिटेन में हुए एक शोध में खुलासा हुआ है कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में शराब की खपत बढ़ गई. काफी संख्या में लोग नशे की लत का शिकार हुए हैं.

Higher Alcohol Consumption in UK: कोरोना महामारी के दौरान लागू प्रतिबंधों के बीच दुनियाभर के लोग अलग-अलग बुरी आदतों का शिकार हो रहे हैं. कही लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं तो कही शराब (Alcohol) की लत पकड़ रहे हैं. संक्रमण से निपटने के लिए लागू पाबंदियों के बीच भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों के लोग भी मोटापे का शिकार हो रहे हैं. घर में रहने की वजह से लोग भरपूर मनोरंजन के साथ खाने पर ध्यान दे रहे हैं. जिसकी वजह से लोगों का वजन बढ़ रहा है. वहीं ब्रिटेन में लोगों के बीच एक नई समस्या पैदा हुई है. लॉकडाउन के दौरान लोग यहां नशे की लत का शिकार हुए हैं. ब्रिटेन (Britain) में हुए एक शोध में खुलासा हुआ है कि लॉकडाउन (Lockdown) में कोरोना के दौरान शराब की खपत बढ़ गई. लोग नशे का आदी हो चुके हैं.

कोरोना में पाबंदियों के बीच और शराबी हुए लोग

शोध में बताया गया कि लॉकडाउन ने समाज के लोगों पर निगेटिव प्रभाव डाला है. लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ साइकियाट्रिस्ट के अध्यक्ष और मनोचिकित्सक प्रोफेसर जूलिया सिंक्लेयर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से लागू पाबंदियों के कारण लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं. प्रोफेसर जूलिया मानते हैं कि पाबंदियों की वजह से घर में रहने के चलते देश में शराब की खपत बढ़ गई है. पहले लोग शराब के लिए पब या होटलों में जाते थे और कई लोग वक्त के अभाव में कम शराब पीते थे. घर पर लोगों के पास शराब पीने के लिए काफी वक्त मिल जाता है.

ये भी पढ़ें:

Omicron In China: बीजिंग में ओमिक्रोन मामले के लिए चीन ने कनाडा के मेल को ठहराया जिम्मेदार

लॉकडाउन में बढ़ी शराब की खपत

ब्रिटेन में एनएचएस के मुताबिक कोई भी वयस्क प्रति हफ्ते 14 यूनिट से अधिक शराब का सेवन नहीं कर सकते लेकिन लॉकडाउन के दौरान ये आंकड़ा 50 यूनिट प्रति हफ्ते तक पहुंच गया. जो कि काफी नुकसादायक साबित हो सकता है.लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ साइकियाट्रिस्ट के अध्यक्ष और मनोचिकित्सक प्रोफेसर जूलिया सिंक्लेयर ने बताया कि लॉकडाउन और घर पर रहने की वजह से लोगों को ज्यादा शराब पीने का वक्त और बहाना मिला. शोध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से विकसीत ऑडिट स्कोर का उपयोग किया गया. प्रोफेस जलिया सिंक्लेयर ने बताया कि शराब पीने वालों के दिमाग में झटके लग सकते हैं. लोगों को कई बार अस्पताल तक जाना पड़ सकता है. और कई बार ये मौत की वजह भी बन जाती है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच हम सभी को स्वास्थ्य को लेकर जागरुक रहने की जरुरत है.

ये भी पढ़ें:

America ने Japan के पास तैनात की परमाणु पनडुब्‍बी USS Nevada, विरोधियों को दिया यह संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget