एक्सप्लोरर

America ने Japan के पास तैनात की परमाणु पनडुब्‍बी USS Nevada, विरोधियों को दिया यह संदेश

USS Nevada in Japan: अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव के बीच अचानक से परमाणु पनडुब्‍बी यूएसएस नेवादा को जापान के पास गुआम द्वीप पर तैनात कर दिया है.

USS Nevada in Japan: हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है. अमेरिका की परमाणु पनडुब्‍बी यूएसएस नेवादा को जापान के पास गुआम द्वीप के एक दुर्लभ बंदरगाह पर तैनात किया गया है. फिलहाल इस पर कई विश्लेषकों का कहना है कि जापान में अपनी सबसे घातक हथियारों में से एक यूएसएस नेवादा परमाणु पनडुब्‍बी को तौनात कर अमेरिका ने अपने सहयोगियों और विरोधियों को खास संदेश देने की कोशिश की है.

बताया जा रहा है कि बीते लंबे समय से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तनाव बढ़ता देखा गया है. जिस पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका को यह कदम उठाना पड़ा है. वहीं अमेरिकी नौसेना का कहना है कि जापान के बंदरगाह पर अमेरिका की परमाणु पनडुब्‍बी यूएसएस नेवादा को तैनात किए जाने से इस क्षेत्र में हमारे सहयोगियों और उनके बीच के रिश्ते मजबूत होंगे. अमेरिकी नौसेना का कहना है कि ऐसा करने से हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के लिए अमेरिकी क्षमता के साथ ही उसकी तत्परता का परिचय दिया गया है.

यू.एस. पैसिफिक फ्लीट के कमांडर सबमरीन फोर्स के लिए आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की ओर से जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं. जिसमें अमेरिका की परमाणु पनडुब्‍बी यूएसएस नेवादा को जापान के पास गुआम द्वीप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही कैप्शन में बताया गया है कि 'गुआम में यूएसएस नेवादा (एसएसबीएन 733) का स्वागत है! ओहियो-श्रेणी की बैलिस्टिक-मिसाइल सबमरीन की यात्रा हमारे परमाणु की क्षमता और लचीलेपन को प्रदर्शित करती है जो क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है.'

Omicron In China: बीजिंग में ओमिक्रोन मामले के लिए चीन ने कनाडा के मेल को ठहराया जिम्मेदार

खबरों के अनुसार बीते हफ्ते के आखिर में जापान के गुआम द्वीप के एक बंदरगाह पर अमेरिकी नौसेना की सबसे शक्तिशाली यूएसएस नेवादा पनडुब्बी अचानक पहुंच गई. फिलहाल इस ओहियो-क्लास की परमाणु शक्ति वाली पनडुब्बी में 20 ट्राइडेंट बैलिस्टिक मिसाइल और दर्जनों परमाणु हथियार लैस है. जिसे अमेरिकी प्रशांत द्वीप क्षेत्र में यूएस नेवी के बेस पर तैनात किया गया है.

बीते दिनों चीन और ताइवान के बीच गरमागरमी की खबरों के बीच अमेरिका ने उत्तर कोरिया, चीन और रूस पर पकड़ बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि यूएसएस नेवादा परमाणु पनडुब्‍बी इतनी शक्तिशाली है कि यह पानी के अंदर तकरीबन 77 दिनों तक रह समुद्री सीमा की निगरानी कर सकती है.


Covid Pandemic: दो साल में इतने करोड़ लोग हुए गरीब, ‘इनइक्वलिटी किल्स’ रिपोर्ट में किया गया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3000 रुपये कैश, चावल और चीनी... तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने 2.15 करोड़ परिवारों को पहुंचाया पोंगल गिफ्ट
3000 रुपये कैश, चावल और चीनी... तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने 2.15 करोड़ परिवारों को पहुंचाया पोंगल गिफ्ट
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वीडियोज

Superfast News: सुबह की बड़ी खबरें | PM Modi | Manikarnika Ghat | Maharashtra New Mayor | ABP News
AI Startups के लिए Budget 2026 कैसे Game-Changer हो सकता है | Paisa Live
Manikarnika Ghat News: मणिकर्णिका घाट सरकार की सफाई पर मायावती ने किए ये सवाल | Varanasi | ABP
Infosys–TCS–HCL पर Labour Code का असर | ₹4,373 करोड़ का झटका | Paisa Live
1 April 2026 से Mutual Funds बदल जाएंगे | SEBI के नए Rules Explained | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3000 रुपये कैश, चावल और चीनी... तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने 2.15 करोड़ परिवारों को पहुंचाया पोंगल गिफ्ट
3000 रुपये कैश, चावल और चीनी... तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने 2.15 करोड़ परिवारों को पहुंचाया पोंगल गिफ्ट
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
ग्रीनलैंड को लेकर भड़के ट्रंप ने 8 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, अब यूरोपीय यूनियन ने उठाया बड़ा कदम, अमेरिका की बढ़ेंगी मुश्किलें
ग्रीनलैंड को लेकर भड़के ट्रंप ने 8 देशों पर लगाया टैरिफ, अब EU ने उठाया बड़ा कदम, US की बढ़ेंगी मुश्किलें
कब आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड, रोल नंबर हुए जारी
कब आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड, रोल नंबर हुए जारी
One-Sided Workout: एक ही मसल की एक्सरसाइज करना कितना खतरनाक, रीढ़ की हड्डी पर कितना पड़ता है असर?
एक ही मसल की एक्सरसाइज करना कितना खतरनाक, रीढ़ की हड्डी पर कितना पड़ता है असर?
Embed widget