एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के साथ वर्ल्ड कप फाइनल देखने से पहले ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने लगा दी चीन की क्लास!

ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टीम इंडिया और कंगारू टीम के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को देखेंगे, उससे पहले उन्होंने एक मामले पर चीन को घेरा है.

Australia On China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रविवार (19 नवंबर) को क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला देखने से पहले ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने असुरक्षित और अनप्रोफेशनल (गैर-पेशेवर) नौसैनिक गतिविधि के लिए चीन की कड़ी आलोचना की और चेतावनी दी है. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने शनिवार (18 नवंबर) को कहा कि उसने चीन से ऑस्ट्रेलियाई नौसेना पोत और चीनी युद्धपोत के बीच असुरक्षित और अनप्रोफेशनल आमने-सामने के लिए गंभीर चिंता व्यक्त की है, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलियाई सैन्य गोताखोर घायल हुए.

क्या कहा ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स ने?

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि एक लंबी रेंज का युद्धपोत 'एचएमएएस टुवूम्बा' (HMAS Toowoomba) 14 नवंबर को अपने प्रोपेलर से मछली पकड़ने के जाल को हटाने के लिए जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में डाइविंग ऑपरेशन (गोताखोरी अभियान) चला रहा था, जब यह घटना घटी.

मार्ल्स ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के एक जहाज का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा, ''जब गोताखोरी अभियान चल रहा था तो पास के क्षेत्र में काम कर रहा एक पीएलए-एन डिस्ट्रॉयर (डीडीजी-139) एचएमएएस टुवूम्बा की ओर नजदीक आ गया.''

'ऑपरेशन के बारे में सूचित करने के बावजूद चीनी जहाज करीब आ गया'

डिप्टी पीएम ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई जहाज की ओर से डाइविंग ऑपरेशन के बारे में सूचित करने और दूर रहने का अनुरोध करने के बावजूद चीनी डिस्ट्रॉयर पास की रेंज में आ गया. इसके तुरंत बाद यह उसके पतवार पर लगे सोनार (ध्वनि तरंगों के माध्यम से चीजों का पता लगाने वाला उपकरण) को इस तरह से संचालित करते हुए पाया गया जिससे ऑस्ट्रेलियाई गोताखोरों की सुरक्षा जोखिम में पड़ गई, जिन्हें पानी से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा.

मार्ल्स ने कहा, ''(चीनी जहाज का) व्यवहार असुरक्षित और गैर-पेशेवर था.'' रक्षा मंत्री मार्ल्स ने कहा कि मेडिकल जांच में पता चला है कि चीनी डिस्ट्रॉयर के सोनार के कारण गोताखोरों को मामूली चोटें आई हैं.

ऑस्ट्रेलिया की चीन को चेतावनी

मार्ल्स ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया उम्मीद करता है कि चीन समेत सभी देश अपनी सेनाओं को पेशेवर और सुरक्षित तरीके से संचालित करेंगे.'' उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सैन्य कर्मियों की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. रिपोर्ट में कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया. 

यह भी पढ़ें- SpaceX Starship: बूस्टर अलग होने के बाद क्या हुआ था, जो धमाके से फट गया एलन मस्क का स्पेसएक्स रॉकेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget