एक्सप्लोरर

SpaceX Starship: बूस्टर अलग होने के बाद क्या हुआ था, जो धमाके से फट गया एलन मस्क का स्पेसएक्स रॉकेट?

Starship Explosion: चंद्रमा और आखिर में मंगल ग्रह मिशन के लिए इस्तेमाल किए जाने की संभावनाओं वाला स्पेसएक्स का स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट शनिवार को परीक्षण उड़ान के दौरान हादसाग्रस्त हो गया.

SpaceX Starship Explosion: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की ओर से शनिवार (18 नवंबर) को लॉन्च किया गया मानव रहित स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया. इसे अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा और उससे आगे ले जाने के लिए डिजाइन किया गया था. शनिवार को इसकी दूसरी परीक्षण उड़ान थी, जिसके दौरान एक शुरुआती प्रयास के बाद इसमें धमाका हो गया.

टेक्सास में बोका चिका के पास स्पेसएक्स की स्टारबेस फैसिलिटी से लॉन्च किया गया दो चरण वाला रॉकेट प्लान के मुताबिक 90 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा में करीब 55 मील (90 किलोमीटर) की ऊंचाई तक पहुंच गया था. हालांकि, पहले चरण के बूस्टर के उसकी कोर स्टेज से सफलतापूर्वक अलग होने के तुरंत बाद मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर विस्फोट हो गया.

इसके बाद प्राइमरी स्टारशिप बूस्टर ने अंतरिक्ष में अपना प्रक्षेप पथ (Trajectory) जारी रखा. हालांकि, उड़ान के करीब 10 मिनट बाद स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल ब्रॉडकास्टर ने व्हीकल में अचानक संपर्क टूटने की सूचना दी.

हादसे को लेकर स्पेसएक्स ने क्या कहा?

धमाके के बारे में स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, ''स्टेज अलग होने के तुरंत बाद बूस्टर को तेजी से अनिर्धारित डिसअसेंबली (किसी चीज को अलग करने की क्रिया) का अनुभव हुआ, जबकि स्टारशिप के इंजन अंतरिक्ष की ओर जाते समय कई मिनटों तक चालू रहे.''

कंपनी की ओर से कहा गया, ''इस तरह के परीक्षण के साथ हम जो सीखते हैं उससे सफलता मिलती है और आज का परीक्षण हमें स्टारशिप की विश्वसनीयता में सुधार करने में मदद करेगा क्योंकि स्पेसएक्स जीवन को मल्टीप्लेनेटरी (बहुग्रहीय) बनाना चाहता है.

चंद्रमा और मंगल ग्रह मिशन के लिए किया जाना है इसका इस्तेमाल

इस टेस्ट फ्लाइट का प्राथमिक लक्ष्य स्टारशिप को जमीन से सफलतापूर्वक ऊपर उठाना और उसे पृथ्वी की कक्षा के ठीक नीचे अंतरिक्ष में ले जाना था. इसके लंबे समय के विजन में नासा के लिए आने वाले दशक में चंद्रमा पर लौटने के लिए इस स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल करना शामिल है और आखिर में मंगल ग्रह पर मिशन शुरू करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाना है.

यह भी पढ़ें- Vladimir Putin: बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करते हैं व्लादिमीर पुतिन, रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget