एक्सप्लोरर

Alexei Navalny Death: एलेक्सी नवलनी की मौत के पीछे रूसी राष्ट्रपति असल गुनहगार? जो बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन को ठहराया जिम्मेदार

Alexei Navalny death: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्रूर बताया है. उन्होंने एलेक्सी की मौत के लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है.

Alexei Navalny death: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की कथित मौत के लिए सीधे तौर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है. बाइडेन ने शुक्रवार को ह्वाइट हाउस से एक संबोधन में कहा कि "कोई गलती न करे - नवलनी की मौत के लिए पुतिन जिम्मेदार हैं" रूसी अधिकारियों के कहने पर कुछ घंटों बाद नवलनी की जेल में मौत हो गई.

बाइडेन ने पुतिन को क्रूर बताया
फोर्ब्स के मुताबिक बाइडेन ने कहा, "नवलनी के साथ जो हुआ वह पुतिन की क्रूरता का और भी सबूत है." उन्होंने कहा कि पुतिन "अपने ही लोगों पर भयानक अपराध करते हैं." राष्ट्रपति ने कहा कि पक्के तौर पर एलेक्सी की मौत हुई है. अमेरिकी अधिकारियों को "वास्तव में नहीं पता कि क्या हुआ, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि नवलनी की मौत के पीछे पुतिन का हाथ न हो.'' बाइडेन ने एलेक्सी की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'बहादुर' बताया. बाइडने ने कहा एलेक्सी सैद्धांतिक और "एक ऐसे रूस के निर्माण के लिए समर्पित थे जहां कानून का शासन मौजूद हो."

अमेरिका क्या करेगा?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में जो बाइडेन ने चेतावनी दी थी कि यदि नवलनी की जेल में मृत्यु हो गई तो रूस को "विनाशकारी" परिणामों का सामना करना पड़ेगा. जब बाइडेन से पूछा गया कि क्या परिणाम हो सकते हैं, तो उन्होंने डिटेल में बताने से इनकार कर दिया. बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा "हम कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं."

एलेक्सी की मां ने क्या कहा?
रूसी संघीय जेल सेवा ने शुक्रवार को कहा कि टहलने के बाद बेहोश होने के कारण एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई. जेल ने मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है. नवलनी के परिवार और कर्मचारियों ने रिपोर्टों पर संदेह जताया है. जबकि उनकी मां ल्यूडमिला ने कहा कि वह इस सप्ताह की शुरुआत में "जीवित, स्वस्थ और खुश" थे. एलेक्सी कई मामलों में लंबे समय से रूस की जेल में कैद थे.

यह भी पढ़ेंः एलेक्सी नवलनी के निधन पर मास्को ने जारी की चेतावनी, कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश, एक व्यक्ति गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
काला सागर में ड्रोन ने जहाज को डुबोया, 2 भारतीय सुरक्षित, 1 घायल
काला सागर में ड्रोन ने जहाज को डुबोया, 2 भारतीय सुरक्षित, 1 घायल
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget