एक्सप्लोरर

एलेक्सी नवलनी के निधन पर मास्को ने जारी की चेतावनी, कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Alexei Navalny dead: रूस में सरकार के नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना अवैध है. रूसी अधिकारियों ने नवलनी के समर्थन में निकाली जानी वाली रैलियों पर विशेष रूप से सख्ती बरती है. 

Alexei Navalny dead:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की आज (16 फरवरी 2024) रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. उनका निधन यमालो-नेनेट्स की जेल में सजा काटते हुए हुई है. नवलनी के निधन के बाद मॉस्को द्वारा प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी गई है कि वह सड़कों पर ना उतरें. सोशल मीडिया पर नवलनी के निधन के बाद कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में लोगों को नवलनी के सम्मान में फूल चढ़ाते हुए देखा जा रहा है. 

रूसी प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक मॉस्को में लोगों के एक सामूहिक रैली में भाग लेने की ऑनलाइन कॉल के बारे में जानकारी सामने आई है. इस जानकारी के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चेतावनी जारी करना जरुरी हो गया था. 

रूस में सरकार के नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना अवैध है. रूसी अधिकारियों ने नवलनी के समर्थन में निकाली जानी वाली रैलियों पर विशेष रूप से सख्ती बरती है. 

नवलनी के निधन के बाद रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा के मुख्यालयों के सामने दर्जनों लोगों को लाल और सफेद गुलाब चढ़ाते हुए देखा गया है. स्वतंत्र सोता टेलीग्राम चैनल के एक पोस्ट द्वारा बताया गया है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. वह शख्स अपनी हाथ में एक तख्ती पकड़े हुआ था. जिसपर लिखा था 'हत्यारा.'

यही नहीं एक पुल पर भी कुछ लोगों को देखा गया जो फूल चढ़ाने के लिए आए थे. इसी जगह पर 2015 में पुतिन के सबसे बड़े आलोचक बोरिस नेमत्सोव की हत्या कर दी गई थी. 

जेल में कैद थे नवलनी

एलेक्सी नवलनी उग्रवाद, पैरोल उल्लंघन, धोखाधड़ी और अदालत की अवमानना से संबंधित कई मामलों में 19 साल की सजा काट रहे थे. उन्हें मॉस्को से लगभग 230 किलोमीटर दूर मध्य रूस की जेल में रखा गया था.

यह भी पढ़ें- हमास का दावा- पिछले 24 घंटे में इजरायली सेना ने गाजा के 112 नागरिकों की हत्या की, मरने वालों की संख्या हुई 28,775

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget