एक्सप्लोरर

'सियासी खीर' वाले बयान पर बोले कुशवाहा- मैंने न आरजेडी से दूध मांगा, न बीजेपी से चीनी

कुशवाहा ने साफ किया कि उन्होंने न आरजेडी से दूध मांगा है और न ही बीजेपी से चीनी मांगी है. हम चाहते हैं समाज के सभी लोगों का समर्थन मिले तभी नरेन्द्र मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे.

पटना: आरएलएसपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के 'सियासी खीर' वाले बयान ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है. पहले तो उन्होंने खीर बनाने के लिए यदुवंशियों से दूध मांगा तो अब लालू यादव पर वे नरम दिखे. कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव की छाया को दुतकार कर के उनके कुनबे के वोट हासिल नहीं कर सकते. उधर बीजेपी ने कुशवाहा के खीर बनाने का समर्थन किया लेकिन लालू को भ्रष्टाचारी बताया तो वहीं जेडीयू ने माना कि कुशवाहा का मन डोल रहा है. जबकि आरजेडी ने तो कुशवाहा के महागठबंधन में आने का समय भी तय कर दिया.

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि चीजों की व्याख्या सही तरीके से की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, ''खीर बनाने में यदुवंशियों का दूध, कुशवंसियों का चावल, अतिपिछड़ों से पंचमेवा, ब्रह्मार्षियों से चीनी, दलित समाज के घर से तुलसी का पत्ता और अल्पसंख्यक के घर का दस्तरखान जिसपर समाज के सभी वर्ग के लोग खीर बनाकर बैठकर आराम से खाएं. यानि सबको बराबर हिस्सा मिले. यहीं समाजिक न्याय है. ऐसा वातावरण होगा तभी देश, राज्य और समाज बनेगा. हमने किसी समाज या दल के बारे में बात नहीं की है. इसमें आरजेडी कहां है, मेरे बात का इसी रूप में अर्थ निकाला जाना चाहिए.''

कुशवाहा ने साफ किया कि उन्होंने न आरजेडी से दूध मांगा है और न ही बीजेपी से चीनी मांगी है. उन्होंने कहा कि यादव समाज उसी के साथ रह सकता है, जो समाजिक न्याय की बात इमानदारी से करता है. दोस्ती हम गाली देकर नहीं कर सकते हैं. हम कुछ लोगों की तरह नहीं हैं कि लालू यादव की छाया को दुतकारो और समाज में नफरत फैलाओ. समाज में नफरत फैलाने में हम विश्वास नहीं रखते हैं. हम चाहते हैं कि सबलोग हमारे साथ आएं. आरएलएसपी मजबूत होगी तो एनडीए मजबूत होगा तो नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे. हम चाहते हैं समाज के सभी लोगों का समर्थन मिले तभी नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे.

एनडीए में असहज महसूस कर रहे हैं कुशवाहा: आरजेडी

वहीं आरजेडी ने कहा कि महागठबंधन में जगह खाली है लेकिन सीएम की उम्मीदवारी पर कन्नी काट गए. आरजेडी नेता भाई बीरेन्द्र ने कहा कि दूध से खीर भी बनता है और पंचमेवा भी बनता है. पंचमेवा का मतलब दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक ही पंचमेवा है. कुश से चावल भी बन जाएगा और दूध हमारे पास है. उससे खीर भी बन जाएगा. आरजेडी नेता ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल होने वाले हैं. वो एनडीए में असहज महसूस कर रहे हैं. नरेन्द्र मोदी और उस कुनबे के लोग संविधान से छेड़छाड़ कर रहे हैं. उस छेड़छाड़ को कुशवाहा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री पद के सवाल पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि हमारे यहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की लड़ाई नहीं है. अभी सीट बंटवारे की कोई चर्चा नहीं है. समय आने पर सब हो जाएगा.

नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाना चाहते हैं कुशवाहा: महेश्वर हजारी

जेडीयू के प्रवक्ता अब उपेंद्र कुशवाहा पर कुछ नहीं कह रहे लेकिन मंत्री महेश्वर हजारी उनके मन के डगमगाने को बात जरूर कह रहे हैं. बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी ने उपेन्द्र कुशवाहा के खीर वाले बयान पर कहा कि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है. उन्होंने सभी समुदायों को एक साथ लेकर चलने की बात कही है. वो आज भी नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा अभी एनडीए नहीं छोड़ना चाहते हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि उनकी निगाह एनडीए में सीट बंटवारे और 2020 में बिहार के मुख्यमंत्री पद भी है. उपेंद्र कुशवाहा के निशाने पर नीतीश कुमार भी हैं. बीजेपी के हर कदम पर निगाह है. ऐसे में जब तक बीजेपी अपने पत्ते नहीं खोलती तब तक कुशवाहा इसी तरह दबाव की राजनीति चमकाते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget