एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती बोलीं, 'सिर्फ जुमलेबाजी तक सिमट कर रह गया है सबका साथ सबका विकास'

सुप्रीमो ने कहा कि मोदी सरकार में पांच वर्ष से भ्रष्टाचार चरम पर है. इसमें रक्षा सौदे भी अछूते नहीं रहे. देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं. बीजेपी के लोग तो अब शहीदों की शहादत को भुनाने में लगे हैं. इसी कारण अबकी बार बीजेपी की सरकार जरूर चली जाएगी.

जौनपुर/भदोही: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) पर निशाना साधा, और कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार हर हाल में चली जाएगी.

भदोही में बसपा-सपा की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा, "मोदी सरकार में पांच वर्ष से भ्रष्टाचार चरम पर है. इसमें रक्षा सौदे भी अछूते नहीं रहे. देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं. बीजेपी के लोग तो अब शहीदों की शहादत को भुनाने में लगे हैं. इसी कारण अबकी बार बीजेपी की सरकार जरूर चली जाएगी."

उन्होंने कहा, "इस बार नमो-नमो की जनता छुट्टी कर देगी. अपनी गलत नीतियों की वजह से कांग्रेस को सत्ता गंवानी पड़ी थी. अब बीजेपी अपनी कमियों की वजह से सत्ता से बेदखल होगी."

मायावती ने कहा, "सबका साथ सबका विकास सिर्फ जुमलेबाजी तक सिमट कर रह गया है. योगी सरकार के आवारा जानवरों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है. मुस्लिम समाज का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ है. मायावती ने कहा कि इन्हें सत्ता में आने नहीं देना है."

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में गरीबी दूर नहीं हुई. पिछली सरकारों में दलितों, गरीबों, पिछड़ो को कानूनी अधिकार नहीं मिले हैं."

अखिलेश ने कहा, "संविधान न होता तो कुछ लोग जाकर घण्टा बजा रहे होते. देश की सरकार ने कोई काम नहीं किया. जो काम चल रहे थे, उसे भी बंद कर दिया गया. बीजेपी के झूठ की जड़ों को हिलाने का काम महागठबंधन करेगा."

मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "जो वाराणसी में एक फौजी से डर गए, वह आतंकवाद और नक्सलवाद से क्या लड़ेंगे. बीजेपी ने काम रोकने का काम किया है. पूरे देश की निगाहें उप्र पर हैं, पांच चरणों में जनता ने बहुत मदद की है. जौनपुर के लोग जो तय कर लेंगे, वही परिणाम आता है."

इसके बाद मायावती और अखिलेश भदोही पहुंचे, और दोनों नेताओं ने एक रैली को संबोधित किया. मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कहा कि आज बीजेपी की सरकार प्रदेश में है तो सरकार भदोही का नाम बदल कर संतकबीर नगर क्यों नहीं रख देती.

माया ने कहा कि जो बाबा योगी आज आप लोगों के बीच आकर वोट मांग रहे हैं, वह चुनाव के बाद अपने मठ में वापस चले जाएंगे.

उन्होंने बिना नाम लिए कहा, "कांग्रेस का एक प्रत्याशी आजमगढ़ से भदोही आकर अखिलेश को समर्थन करने की बात कह रहा है. मुझे लगता है कि दाल में जरूर कुछ काला है. बीजेपी ने अपने किसी कार्यकर्ता को कांग्रेस से चुनाव लड़ाकर गठबंधन के खिलाफ साजिश रची है." मायावती रमाकांत यादव का जिक्र कर रही थीं, जिन्हें कांग्रेस ने भदोही से टिकट दिया है. रमाकांत यादव इसके पहले बीजेपी में थे, और टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा, "इनके भाषण शौचालय से शुरू हो कर शौचालय पर ही खत्म होते हैं. 2014 में किए गए सभी वादे भूल गई सत्ताधारी सरकार. बीजेपी और कांग्रेस दोनों में कोई अंतर नहीं है."

यूपी: प्रयागराज के चर्चित संत और योग गुरु स्वामी आनंद गिरि ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

आजमगढ़: जातीय समीकरण अखिलेश के पक्ष में, निरहुआ को लोकप्रियता और मोदी का सहारा

गोरखपुर: धर्मपाल सिंह का राहुल पर वार, कहा 'वफादार और गद्दार के बीच का है ये लोकसभा चुनाव'

यूपी: मोदी ने लंदन में अम्बेडकर का मकान खरीदकर बनवाया स्मारक- योगी आदित्यनाथ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget