एक्सप्लोरर

Prayagraj: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अनूठा फार्मूला, सरकारी राशन की दुकान पर छाता हुआ अनिवार्य

कोरोना संक्रमण से दूर रहना है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. सरकार भी ये अपील करती रही है. प्रयागराज के एक दुकानदार ने छाते के जरिये सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने का अनोखा तरीका निकाला है

प्रयागराज, एबीपी गंगा। कोरोना के खिलाफ जंग में सोशल डिस्टेंसिंग एक बड़ा हथियार है. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को जागरूक करने और इस पर सख्ती से अमल कराने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में सरकारी राशन की सप्लाई करने वाले एक दुकानदार ने जो फार्मूला निकाला है, वह न सिर्फ ख़ासा दिलचस्प है, बल्कि काफी कारगर भी साबित हो रहा है. दुकानदार ने सरकारी राशन पाने की खातिर लम्बी लाइन लगाने वालों के लिए छाता अनिवार्य कर दिया है. छाता सिर्फ साथ लाना ही नहीं है, बल्कि उसे सर पर लगाकर ही लाइन में खड़े होना है. छाते के ज़रिये कैसे होता है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन यह आपको बताते हैं.

लॉकडाउन शुरू होने के बाद यूपी सरकार ने जब कार्डधारकों के लिए मुफ्त राशन का एलान किया तो सरकारी राशन की दुकानों पर ऐसी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं, बल्कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भी पटकनी पड़ीं. मारामारी कुछ लोग करते थे और उसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ता था. ऐसे में संगम नगरी प्रयागराज के राजापुर इलाके में सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले वसीम अहमद ने एक अनूठा फार्मूला ईजाद किया. उन्होंने राशन लेने की खातिर आने वाले सभी कार्डधारकों के लिए छाता अनिवार्य कर दिया.

Prayagraj: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अनूठा फार्मूला, सरकारी राशन की दुकान पर छाता हुआ अनिवार्य

वसीम ने यह तय कर दिया कि लाइन में सिर्फ उन्हीं लोगों को लगने की इजाज़त दी जाएगी, जो खुला छाता सर पर लगाकर खड़े होंगे. अपने इस फार्मूले के लिए उन्होंने इलाके की पुलिस को भी तैयार कर लिया. दरअसल छाता खुलने पर तकरीबन डेढ़ मीटर चौड़ाई की जगह लेता है. ऐसे में अगर राशन लेने दुकान आने वाले ग्राहक छाते के साथ लाइन में लगेंगे तो उनके बीच कम से कम दो मीटर की दूरी ज़रूर रहेगी और सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह कायम रहेगी. दुकानदार वसीम का यह दिलचस्प फार्मूला काफी कारगर साबित हो रहा है.

वसीम ने छाते के साथ ही मास्क भी ज़रूरी कर दिया है. लोग छाते और मास्क के साथ ही आएं और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करें, इसके लिए पुलिस भी तैनात रहती है. इसके अलावा दुकान के अंदर दाखिल होने वालों को पहले सेनेटाइजर देकर हाथ साफ़ करने को कहा जाता है. साथ ही अगले दिन बंटने वाले राशन के लिए एक रोज़ पहले ही टोकन भी बांट दिए जाते हैं. दुकानदार वसीम के मुताबिक़ छाते के साथ आने की वजह से कार्डधारकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहती है.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए प्रयागराज के दुकानदार वसीम का छाते वाला फार्मूला दिलचस्प तो है है, लेकिन साथ ही काफी कारगर भी साबित हो रहा है. रंग- बिरंगे और ट्रेडिशनल काले छातों के साथ एक बार में पचास-साठ लोग लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन उनमे कोई मारामारी नहीं होती और साथ ही बयालीस-तैंतालीस डिग्री तापमान में लोग धूप से भी बचे रहते हैं. दुकानदार वसीम अहमद का दावा है कि पीएम मोदी बार बार जिस तरह दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए देश को जागरूक कर रहे हैं, उसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने यह अनूठा फार्मूला निकाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget