एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार का कद बड़ा, नरेंद्र मोदी ही होंगे एनडीए के पीएम उम्मीदवार- प्रशांत किशोर

आखिर जेडीयू ही क्यों, इस पर पीके ने कहा कि मैं बिहार से हूं. यहां से जुड़ा रहना चाहता हूं और बिहार के लिए कुछ करना चाहता हूं. इसलिए मैंने बिहार को अपना फिल्ड चुना.

पटना: जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है. पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि एनडीए में प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर बहस नहीं चल रही और चलनी भी नहीं चाहिए. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और आगे भी वही रहेंगे. नीतीश कुमार का बड़ा कद है, एनडीए को साथ रखने में उनकी बड़ी भूमिका हो सकती है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो आदमी बिहार जैसे स्टेट का लंबे समय तक चीफ मिनिस्टर रहा है, उसका भविष्य अच्छा ही होगा. बिहार के जनता का आशीर्वाद और प्रेम उनपर बना रहा तो मुझे लगता है कि नीतीश कुमार का भविष्य अभी से और बेहतर होगा.

क्या आने वाले समय में आप मुख्यमंत्री बनेंगे?

क्या आप आने वाले समय में बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं, इसका जवाब देते हुए पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने बहुत ठीक से बताया कि लोकतंत्र में किसी को कोई उत्तराधिकारी घोषित नहीं कर सकता और करना भी नहीं चाहिए. यह तो जनता और पार्टी तय करेगी. राजनीति में मैं तो दो महीने पहले आया हूं, मुझे पार्टी में नंबर दो या तीन बताना गलत है.

क्या आपको जेडीयू ज्वाइन कराने के लिए अमित शाह ने फोन किया?

वहीं अमित शाह के फोन करने वाले सवाल को लेकर पीके ने कहा कि पहले जब मैंने नीतीश कुमार के लिए 2015 के चुनाव में काम किया था जब वह बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे थे. जब मैं पार्टी ज्वाइन कर रहा था तो मेरा और नीतीश कुमार दोनों का मानना था कि जेडीयू में शामिल होने को लेकर बीजेपी की भी सहमति होनी चाहिए. नीतीश कुमार ने अमित शाह के कहने पर जेडीयू में लिया, यह बात नहीं है. नीतीश कुमार के कहने का मतलब था कि मेरे जेडीयू ज्वाइन करने में बीजेपी की भी सहमति थी.

आखिर जेडीयू को ही क्यों चुना?

आखिर जेडीयू ही क्यों, इस पर पीके ने कहा कि मैं बिहार से हूं. यहां से जुड़ा रहना चाहता हूं और बिहार के लिए कुछ करना चाहता हूं. इसलिए मैंने बिहार को अपना फील्ड चुना. मैंने अपने लिए गोल सेट किया है वो ये कि जेडीयू को सबसे बेहतर स्थिति में पहुंचना. 2009-10 में जेडीयू के पास करीब 120 से ज्यादा विधायक थे और 20-22 सांसद थे. मेरा गोल वही है कि पार्टी को वहां तक पहुंचाया जाए.

पहले 25 लेकिन इस बार 17 सीटों पर लड़ेगी जेडीयू प्रशांत किशोर ने कहा कि NDA में हम लोग सीटों पर लड़ने की संख्या में तीसरे या चौथे सबसे बड़े दल हैं. कितनी सीटें हम लोग जीतते हैं उसका बड़ा असर होगा. जो नई लोकसभा बनेगी हम लोग समझते हैं जेडीयू की अहम भूमिका होगी. हमलोग पांच-सात कम सीटों लड़ रहे हैं इसलिए जेडीयू पर प्रेशर इंटर्नली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget