एक्सप्लोरर

JDU में मचे आंतरिक घमासान के बीच शनिवार को नीतीश कुमार से मिल सकते हैं प्रशांत किशोर

जेडीयू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसकी वजह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का वह बयान है जो उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर पार्टी के समर्थन करने के बाद दिया है. अब वह शनिवार को सीएम नीतीश कुमार से पटना में मिल सकते हैं.

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में आंतरिक घमासान मचा हुआ है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के ट्वीट के बाद से ऐसी स्थिति बनी है. दरअसल, उन्होंने पार्टी के नागरिकता संशोधन बिल पर समर्थन का विरोध किया था. इसके बाद से आज जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने यहां तक कह दिया कि जिन्हें पार्टी की लाइन पसंद नहीं है वह पार्टी छोड़कर जा सकते हैं. इस बयान के बाद से पार्टी की आंतरिक कलह अब सबके सामने आ गई है.

ऐसी स्थिति में शनिवार को प्रशांत किशोर पटना में आ रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात करने का समय पहले से तय था लेकिन इस बीच नागरिकता बिल पर आक्रामक रुख अख्तियार करने के बाद क्या मुलाकात होगी इसपर हर किसी की नज़र रहेगी. हालांकि, नीतीश कुमार ने अपने करीबियों को बताया था कि नागरिकता बिल के बाद कई नेताओं का फोन आया था जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा का भी नाम शामिल है.

लेकिन प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से कैब बिल पर संपर्क नहीं किया है. हालांकि, वह ट्वीट पर लगातार पार्टी की आलोचना करते रहे. उन्होंने पार्टी से इस पर पुनर्विचार करने की भी अपील की थी जब पार्टी ने इस बिल का लोकसभा में समर्थन किया था. प्रशांत किशोर के करीबी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि वह दो दिन पटना में रहेंगे.

आरसीपी सिंह का बयान- 

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को बहुत सम्मान दिया है. पार्टी की तरफ से कार्रवाई करने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा, ''हम क्यों उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे? उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, जो पार्टी के लिए काम करते हैं. ये लोग आज तक एक भी सदस्य नहीं बना सके. पार्टी ज़मीनी लोगों के लिए है. हवा हवाई वाली वाले नेताओ के लिए नहीं है.''

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश, पाक, अफगानिस्तान से आए नागरिकों के लिए वीज़ा दंड में भी है मज़हब की लकीर

PM मोदी का कानपुर दौरा कल, 3 CM के साथ बैठकों के बाद स्टीमर से करेंगे गंगा का निरीक्षण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget