एक्सप्लोरर

PM मोदी का कानपुर दौरा कल, तीन CM के साथ बैठकों के बाद स्टीमर से करेंगे गंगा का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कानपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कई बैठकों में हिस्सा लेंगे और गंगा का निरीक्षण भी करेंगे. यहां जानें पीएम मोदी के दौरे से संबंधित पूरी जानकारी.

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कानपुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह यहां कई बैठकों में शामिल होंगे और तीन राज्यें के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी सुबह 10.25 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर अपने विशेष विमान से पहुंचेंगे. इसके बाद उनके कार्यक्रमों शामिल होने का सिलसिला शुरू होगा.

यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी सबसे पहले नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे. इसी बैठक में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. काउंसिल की बैठक के बाद दोपहर 1.05 बजे से लेकर 1.55 बजे तक प्रधानमंत्री स्टीमर से गंगा का निरीक्षण करेंगे. हालांकि, पीएम मोदी के गंगा निरीक्षण वाले कार्यक्रम पर संशय के बादल मंडरा रहे थे लेकिन अब यह तय हो गया है कि पीएम मोदी गंगा निरीक्षण करेंगे और अटल घाट जाएंगे.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए गंगा बैराज के पास विशेष अटल घाट बनाया गया है. उनके कार्यक्रम की वजह से यहां लगातार अधिकारियों के दौरे बीते कई दिनों से हो रहे हैं. गुरुवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कानपुर आये थे. उन्होंने तैयारियों का जायज़ा लिया और साथ ही सीसामऊ नाले को बंद करके बनाये गए सेल्फी पॉइन्ट पर सेल्फी भी ली थी.

प्रधानमंत्री मोदी के कानपुर दौरे का कार्यक्रम

-सुबह 10.25 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे.

-10.50 पर सीएसए विवि के हेलीपैड पर उतरेंगे.

- 11 से 12.25 तक नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक में शामिल होकर नमामि गंगे मिशन का प्रजेंटेशन देखेंगेे.

-12.50 पर वह बैठक को संबोधित करेंगे.

-12.55 पर वह अटल घाट के लिए रवाना होंगे.

-1.05 से 1.50 बजे तक वह स्टीमर के जरिये गंगा का निरीक्षण करेंगे.

-दोपहर 2.05 बजे सीएसए विवि के हेलीपैड पर जाएंगे.

- 2.30 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे.

-2.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी, BSF ने सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को मार गिराया

असम में तनाव की वजह से जापान के पीएम का भारत दौरा टला, कुछ समय बाद होगा नई तारीखों का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी
'जजों को अपनी सीमा में...', जस्टिस मेहता के आरोपों पर भड़के संजीव प्रकाश शर्मा
'जजों को अपनी सीमा में...', जस्टिस मेहता के आरोपों पर भड़के संजीव प्रकाश शर्मा
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
LIVE: पीएम मोदी ने पायलट स्मित की तारीफ की, कहा- 'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया'
LIVE: पीएम मोदी ने पायलट स्मित की तारीफ की, कहा- 'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया'

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget