एक्सप्लोरर

नीतीश ने ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी को दी श्रद्धांजलि, कहा- हर व्यक्ति के अंदर होता है अदम्य साहस

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि दी. ग्रामीण मांझी ने सिर्फ हथौड़ा और छेनी की मदद से 22 साल अथक मेहनत कर पहाड़ को समतल कर दिया था.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि दी. ग्रामीण मांझी ने सिर्फ हथौड़ा और छेनी की मदद से 22 साल अथक मेहनत कर पहाड़ को समतल कर दिया था. अपनी इसी मेहनत और लगन के कारण मांझी ‘माउंटेन मैन’ के नाम से मशहूर हैं. दशरथ मांझी के नाम पर श्रम योजना एवं अनुसंधान संस्थान के नये परिसर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके अदम्य साहस को याद किया। मांझी के इस प्रयास के चलते ही गया जिले के दो ब्लॉक के बीच की दूरी 40 किलोमीटर तक घट गयी।

1960 में एक दुर्घटना में अपनी पत्नी के गुजर जाने के बाद दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मांझी ने साथी ग्रामीणों के उपहास की परवाह किये बगैर पहाड़ तोड़ने का काम शुरू किया. अस्पताल से उनके गांव गेहलौर के दूर होने के चलते उनकी पत्नी को समय पर इलाज नहीं मिल सका और इसी कारण उनकी मौत हो गयी.

नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘मांझी का जीवन इस तथ्य को बताता है कि हर व्यक्ति के अंदर अदम्य साहस भरा होता है. सवाल बस इतना है व्यक्ति अपनी उस क्षमता के इस्तेमाल का विचार कब करता है. वह अपने वंशजों के लिये प्रेरणा के स्रोत होंगे. हमने उनके प्रयासों और आम तौर पर श्रमिक वर्ग को सम्मान देने के लिये उनके नाम पर इस संस्थान का नाम रखा है.’’

इस अवसर पर उन्होंने ‘माउंटेन मैन’ के पुत्र भागीरथ मांझी को सम्मानित किया और अपने दिवंगत पिता से संबंधित कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये उनका शुक्रिया अदा किया. नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘मांझी ने अविश्वसनीय इच्छा शक्ति दिखायी. हमें यह भी मालूम हो कि पर्वत को चीरकर समतल करने के अलावा वह भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलने की इच्छा मात्र से अपने मूल जिला गया से पैदल चलकर नयी दिल्ली पहुंचे थे.’’

मुख्यमंत्री ने एक घटना को याद करते हुए कहा, ‘‘मांझी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है. एक बार जब वह मेरे जनता दरबार कार्यक्रम में आये थे तब मैंने उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिये उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाया.’’

नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘यह संस्थान हमारे कामगारों को अपना कौशल बढ़ाने में मदद करेगा. चाणक्य विधि विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है. इसलिए अब हमारे श्रमिकों को नियमों की पूरी जानकारी होगी जो उन्हें और प्रभावी तरीके से अपना काम करने में मदद करेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन शोषण मामले में बरी
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष पीछे, कांग्रेस चल रही आगे
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष पीछे, कांग्रेस चल रही आगे
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget