एक्सप्लोरर

बिहार: अगर नियमों के मुताबिक होता इंस्पेक्शन तो नहीं होती शेल्टर हाऊस रेप जैसी घटना

ब्रजेश ठाकुर की संस्था को इस सेवा के बदले सरकार की तरफ से सलाना 30 से चालीस लाख रुपये मिलते थे. इसी तरह समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धाश्रम चलाने का टेंडर 2014 में मुजफ्फरपुर में मिला. इस वृद्धश्रम को चलाने के लिए हर साल करीब आठ लाख रुपये सलाना मिलते हैं.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शेल्टर हाऊस में हुए रेप कांड की घटना ने नीतीश कुमार सरकार की पोल खोल कर रख दी है. विपक्ष लगातार इसको लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है. एबीपी न्यूज़ के पास वो सारे दस्तावेज़ हैं जिसमें ये साफ है कि अगर सही तरीके से नियमों के मुताबिक इंस्पेक्शन किया जात तो इस घटना को पहले ही समझा जा सकता था.

शेल्टर हाऊस कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति को बिहार में तीन संस्था चलाने का टेंडर मिला था. मुजफ्फरपुर में बालिका गृह चलाने के लिए 2013 में समाज कल्याण विभाग की तरफ से आदेश मिला था. विभाग का दावा है कि इस संस्था ने जो सेवा शर्तें रखी थीं उन सभी को पूरी की और इसके एवज में बालिका गृह चलाने का आदेश दिया गया था.

ब्रजेश ठाकुर की संस्था को इस सेवा के बदले सरकार की तरफ से सलाना 40 लाख रुपये मिलते थे. इसी तरह समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धाश्रम चलाने का टेंडर 2014 में मुजफ्फरपुर में मिला. इस वृद्धश्रम को चलाने के लिए हर साल करीब 13 लाख रुपये सलाना दिए गए. इसे अब रद्द कर दिया गया है.

वहीं तीसरी संस्था जिसमें 18 साल से ऊपर कि महिलाएं रहती हैं उसका ज़िम्मा भी भारत सरकार की तरफ से मिला है. हालांकि इसकी देखरेख महिला विकास निगम की देखरेख में होता है. ब्रजेश ठाकुर के इस एनजीओ को भी अच्छी खासी रकम मिलती है. एनजीओ चलाने के पीछे मकसद अवैध कमाई थी. यही वजह है कि ब्रजेश खुद इसका कर्ताधर्ता था लेकिन नाम रमेश कुमार का आगे रखा था. एबीपी न्यूज़ के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि रमेश कुमार खुद कभी सामने नहीं आया लेकिन हर जगह ब्रजेश ठाकुर का मोबाइल नंबर रहता था.

साल 2012 के आदेश में साफ लिखा है कि जिला सलाहकार परिषद का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष डीएम थे. सदस्य के रूप में डॉक्टर और शिक्षा पदाधिकारी भी शामिल थे लेकिन किसी ने कभी कोई ऐसा रिपोर्ट नहीं दिया जिससे ये बातें सामने आतीं. दोबारा 2017 में बिहार किशोर न्याय के अंतर्गत बालकिकाओं की देखरेख के लिए जिला नीरीक्षण समिति का गठन किया गया.

बिहार: अगर नियमों के मुताबिक होता इंस्पेक्शन तो नहीं होती शेल्टर हाऊस रेप जैसी घटना

इस समिति में जिला पदाधिकारी को ही अध्यक्ष रखा गया. इस समिति में एक पुलिस के अधिकारी जो जोड़ा गया. यहां तक कि मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को भी सदस्य बनाया गया. इस समिति में एक महिला को भी रखा गया. एक डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को रखा गया. बावज़ूद इसके बालगृह में नाबालिग बच्चियों के साथ यौनाचार होता रहा. सवाल उठता है कि आखिर क्या ये समिति सिर्फ कागज़ी कार्रवाई के लिए थी, सरकारी आदेश सिर्फ खानापूर्ति के लिए था? या फ़िर ये फाइल का एक हिस्सा भर रहा गया. सरकारी आदेश रद्दी का कागज़ बन गया और अधिकारियों ने अपना काम कर हाथ पर हाथ रख बैठ गए.

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कैमरे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं पर इस घटना से सबक सीखकर कई कदम उठाने का भरोसा दिला रहे हैं. ब्रजेश ठाकुर की संस्था को पहले ब्लैक लिस्ट किया गया, अब एनजीओ को ही ऐसी व्यवस्था से हटाने का आदेश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई
बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
SI, कांस्टेबल, जेल वार्डर समेत कई पोस्ट पर भर्ती, इस राज्य में भरे जा रहे 7 हजार से ज्यादा पद
SI, कांस्टेबल, जेल वार्डर समेत कई पोस्ट पर भर्ती, इस राज्य में भरे जा रहे 7 हजार से ज्यादा पद
Embed widget