एक्सप्लोरर

अब संघ प्रमुख भागवत जानेंगे यूपी के मन की बात, करेंगे 12 दिन का दौरा

संघ प्रमुख मोहन भागवत 12 दिनों तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. दौरे की शुरूआत पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हो रही है. भागवत अगले लोकसभा चुनाव से पहले संघ की तैयारी की थाह लेने के मूड में हैं.

लखनऊ: संघ प्रमुख मोहन भागवत 12 दिनों तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. दौरे की शुरूआत पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हो रही है. भागवत अगले लोकसभा चुनाव से पहले संघ की तैयारी की थाह लेने के मूड में हैं. इस दौरान वे आरएसएस के नेताओं और स्वयंसेवकों के साथ लगातार बैठकें करेंगे. इस दौरान वे बीजेपी के बडे नेताओं के साथ भी विचार विमर्श करेंगे. वाराणसी के बाद संघ की बैठक पहले आगरा और फिर मेरठ में होगी. मिशन 2019 के लिए भागवत घूम-घूम कर स्वयंसेवकों के मन की बात जानेंगे. भागवत के इस होमवर्क के बाद अमित शाह चुनावी रणनीति तैयार करेंगे. होली के बाद बीजेपी अध्यक्ष यूपी का दौरा करेंगे. पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने इस एजेंडे पर काम शुरू कर दिया है. तय कार्यक्रम के मुताबिक़ मोहन भागवत आज शाम वाराणसी पहुँच जायेंगे. 16 से 21 फ़रवरी तक वे लगातार संघ के पदाधिकारियों की क्लास लेंगे. काशी, गोरक्ष और अवध प्रान्त से आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े लोगों को बुलाया गया है. वाराणसी के आसपास के जिले काशी क्षेत्र में आते हैं. गोरखपुर और उसके आसपास का इलाक़ा गोरक्ष जबकि लखनऊ से सटे जिले अवध क्षेत्र कहलाता है. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 हज़ार स्वयंसेवकों को संबोधित करने का भी भागवत का कार्यक्रम है. आपको बता दें कि 2014 से पहले भी वाराणसी में ऐसी ही बैठक के बाद मोदी के यहाँ से चुनाव लड़ने पर मुहर लगी थी. सरसंघचालक के साथ भैयाजी जोशी और कृष्ण गोपाल भी सभी बैठकों में मौजूद रहेंगे. 22 और 23 फ़रवरी को मोहन भागवत आगरा में रहेंगे. यहाँ वे संघ के ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से संवाद करेंगे. आगरा से लेकर मथुरा तक के कुछ बीजेपी नेताओं को भी संघ प्रमुख की बैठक में बुलाया गया है. इसके बाद भागवत मेरठ चले जायेंगे. यहाँ पश्चिम क्षेत्र की मीटिंग होगी. मेरठ से सटे मुरादाबाद, सहारनपुर, बागपत, मुज़फ़्फ़रनगर और बुलंदशहर समेत यूपी के 14 जिले और उत्तराखंड भी इस क्षेत्र में आते हैं. 25 फ़रवरी को आरएसएस यहाँ एक बड़ा कार्यक्रम कर रही है. जिसमें तीन लाख स्वयंसेवकों को बुलाया गया है. जूना अखाड़े के आचार्य अवधेशानंद गिरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत भी इसमें मौजूद रहेंगे. संघ प्रमुख अपने स्वयंसेवकों को दिशा निर्देश देंगे. संघ के एक बड़े पदाधिकारी ने बताया कि यूपी दौरे से भागवत को जो फ़ीडबैक मिलेगा. उसे बीजेपी नेतृत्व के साथ साझा किया जायेगा. मोदी सरकार के कामकाज परआम जनता का मूड क्या है. उनकी समस्याएँ और उनकी उम्मीदें. इसी से तैयार होगा बीजेपी का चुनावी एजेंडा. होली के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह यूपी में 20 बैठकें करेंगे. हर चार लोकसभा सीटों को मिला कर एक मीटिंग तय की गई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, दो दिन तक अयोध्या में डटी रही SIT; साधु-संतों में आक्रोश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, दो दिन तक अयोध्या में डटी रही SIT; साधु-संतों में आक्रोश
दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, अंगूर जैसे से लेकर पपीते जितने बड़े आम बने आकर्षण
दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, अंगूर जैसे से लेकर पपीते जितने बड़े आम बने आकर्षण
इज्जत बचाने के नाम पर सच नहीं छिपाया जा सकता, DNA Test पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इज्जत बचाने के नाम पर सच नहीं छिपाया जा सकता, DNA Test पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget