एक्सप्लोरर

Lockdown: जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेंगी दो पार्सल स्पेशल ट्रेन, 2 अप्रैल से शुरू होंगी

ये दोनों स्पेशल ट्रेनों को 2 अप्रैल से शुरू किया जाएगा ताकि लॉकडाउन के दौरान भी जरूरी सामानों की आपूर्ति होती रहे. किसी यात्री को इसमें यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.

पटना: लॉकडाउन की वजह से ट्रेन सेवाएं पूरी तरह ठप हैं. इस बीच जरूरी सामान लोगों तक पहुंचता रहे इसके लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पहली स्पेशल ट्रेन वाया धनबाद और दूसरी वाया पटना चलेगी.

जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक़ कोरोना वायरस (COVID-19) जैसी वैश्विक महामारी में सम्पूर्ण लॉकडाउन अवधि में आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए मालगाड़ियों का तो परिचालन किया ही जा रहा है. हालांकि कम मात्रा वाली सामग्री के परिवहन के लिए पार्सल स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं. ये पार्सल ट्रेनें भारतीय रेल के छह रेलमार्ग पर चलेगी. ये स्पष्ट है कि किसी भी यात्री को इससे यात्रा की अनुमति नहीं है.

जनसंपर्क अधिकारी के तरफ़ से प्रेस रीलीज़ जारी किया गया है. इसमें इसके बारे में सूचना दी गयी है. नई दिल्ली से हावड़ा के लिए दो पार्सल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है. इनमें से एक पार्सल स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से चलकर वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय, धनबाद होते हुए हावड़ा तक जाएगी और दूसरी पार्सल स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से चलकर वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-आसनसोल होते हुए हावड़ा पहुंचेगी.

पहली पार्सल स्पेशल ट्रेन नं0 00324/00323 नई दिल्ली-हावड़ा पार्सल स्पेशल ट्रेन का परिचालन वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय, धनबाद होकर किया जाएगी. पार्सल स्पेशल ट्रेन नं. 00324 नई दिल्ली-हावड़ा पार्सल स्पेशल नई दिल्ली से दिनांक 02, 09 एवं 16 अप्रैल को 07.00 बजे चलकर 19.23 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अगले दिन 01.40 बजे (देर रात) बजे धनबाद रूकते हुए 06.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यहां से वापसी में 00323 हावड़ा-नई दिल्ली पार्सल स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 04, 11 एवं 18 अप्रैल को 18.35 बजे चलकर 22.35 बजे धनबाद अगले दिन 05.05 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय रूकते हुए 17.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

दूसरी पार्सल स्पेशल ट्रेन नं0 00326/00325 नई दिल्ली-हावड़ा पार्सल स्पेशल ट्रेन का परिचालन वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पटना, झाझा, आसनसोल होकर किया जाएगी. पार्सल स्पेशल ट्रेन नं. 00326 नई दिल्ली-हावड़ा पार्सल स्पेशल नई दिल्ली से दिनांक 06 एवं 13 अप्रैल को 07.00 बजे चलकर 19.23 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय, 23.00 बजे पटना, अगले दिन 02.45 बजे झाझा रुकते हुए सुबह 08.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यहां से वापसी में 00325 हावड़ा-नई दिल्ली पार्सल स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 08 एवं 15 अप्रैल को 16.00 बजे चलकर 22.00 बजे झाझा, अगले दिन 01.05 बजे पटना, 05.00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय रूकते हुए 17.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget